फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tension between sanitation workers and executive officers who went to ask for leave for elections

Hisar News: चुनाव के लिए छुट्टी मांगने गए सफाई कर्मचारियों व कार्यकारी अधिकारी में तनातनी

Tue, 17 Dec 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tension between sanitation workers and executive officers who went to ask for leave for elections
हांसी। नगर परिषद में नगर पालिका संघ के चुनाव के लिए छुट्टी मांगने गए कर्मचारियों व कार्यकारी अधिकारी में तनातनी हो गई। मंगलवार को कार्यालय में गेट मीटिंग करने के दौरान उपस्थित कर्मचारियों की हाजिरी नहीं लगाई गई। इस पर गुस्साए कर्मचारी विधायक के आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दरअसल नगर परिषद कार्यालय में राज्य कमेटी नगर पालिका संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद इकाई ने दूसरे दिन एक गेट मीटिंग का आयोजन किया था। जिसकी अध्यक्षता मुख्य सलाहकार नीलम टाक ने की। मंच का संचालन इकाई सचिव अरुण चौहान ने किया। सभी कर्मचारी साथी अपनी पूरी ड्यूटी करके दोपहर दो बजे गेट मीटिंग में गए थे। इस दौरान संगठन के सदस्य 21 दिसंबर को होने वाले कर्मचारी प्रधान पद के चुनाव के अवकाश की अनुमति के लिए कार्यकारी अधिकारी के पास गए। उन्हें छुट्टी के लिए संगठन की लेटर पैड पर लिखा प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी भड़क गए और उन्हें छुट्टी देने से इंकार कर दिया। कार्यकारी अधिकारी के बर्ताव की शिकायत करने के लिए सभी कर्मचारी विधायक विनोद भयाना के आवास पर गए। वहां विधायक नहीं मिले। विधायक ने कर्मचारियों से फोन पर बात की। विधायक ने उन्हें बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। वापस आकर वह उनसे मिलेंगे। इस पर कर्मचारी वहां से लौट आए।
विज्ञापन


शहर में सफाई व्यवस्था के लिए अभी टेंडर नहीं लगा है। परिषद के कर्मचारी ही सफाई कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें छुट्टी नहीं दी जा सकती। क्योंकि छुट्टी पर जाने से व्यवस्था और ज्यादा बिगड़ जाएगी। कर्मचारी मेरे पास छुट्टी के लिए आए थे। उनकी छुट्टी के लिए मैंने पत्र आला अधिकारियों को भेज दिया। गलत व्यवहार के आरोप गलत हैं। जो कर्मचारी काम पर नहीं आए थे उनकी गैरहाजिरी लगाई गई है। - डॉ. सुरेश चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed