Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tender issued for Town Park canteen; applications can be submitted until the 25th.

Hisar News: टाउन पार्क की कैंटीन के लिए टेंडर जारी, 25 तक कर सकेंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tender issued for Town Park canteen; applications can be submitted until the 25th.
हिसार। शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल टाउन पार्क में सैर के लिए आने वाले लोगों को जल्द ही खानपान की सुविधा मिल सकेगी। नगर निगम ने पार्क स्थित कैंटीन के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैंटीन का न्यूनतम आरक्षित मूल्य एक लाख एक हजार रुपये तय किया गया है। इच्छुक ठेकेदार और संचालक अब 25 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि इससे कम थी जिसे अधिक भागीदारी के उद्देश्य से बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में कैंटीन का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को सौंपने की योजना थी। इसका उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना था। हालांकि प्रशासनिक और व्यावहारिक पहलुओं पर विचार करने के बाद योजना में बदलाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में प्रतिदिन आने वाले हजारों लोगों की संख्या और उनकी जरूरतों को देखते हुए खुली टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से अनुभवी संचालक को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है। इससे बेहतर खानपान सुविधा के साथ निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।



सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को मिलेगा ठेका

निगम की ओर से निर्धारित मानकों और शर्तों को पूरा करने वाले आवेदक 25 नवंबर तक टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। इसके बाद टेंडर खोले जाएंगे और सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को कैंटीन आवंटित की जाएगी। वर्क ऑर्डर जारी होने की प्रक्रिया पूरी होते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा। कैंटीन शुरू होने से सुबह और शाम सैर के लिए आने वाले बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उचित दरों पर मिल सकेंगे। इससे पार्क में आने वाले लोगों को खानपान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।


::::::::::::::

टाउन पार्क की कैंटीन के लिए टेंडर लगा दिया गया है। 25 नवंबर तक टेंडर के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - अमित बेरवाल, एमई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed