{"_id":"680d316f4cbf4ecaa20066b6","slug":"tender-invited-for-prime-ministers-indian-janaushadhi-kendra-to-be-opened-at-railway-station-hisar-news-c-21-hsr1020-613524-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रेलवे स्टेशन पर खुलने वाले प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के लिए लगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रेलवे स्टेशन पर खुलने वाले प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के लिए लगा टेंडर
Sun, 27 Apr 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
हिसार रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के सामने तैयार किया गया प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र।
हिसार। रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र पर जल्द ही यात्रियों को सस्ते दामों पर दवाइयां मिलेगी। इसको लेकर टेंडर लगाया जा चुका है। ऐसे में अब जल्द टेंडर खुलने के बाद यहां से फिर यात्री और आमजन दवाइयां ले सकेंगे।
रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग के सामने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए स्टोर तैयार कर उस पर बोर्ड लगाया जा चुका है। रेलवे स्टेशन के आसपास कोई भी मेडिकल स्टोर नहीं है। ऐसे में उन्हें या तो रेडक्रॉस मार्केट या फिर पुरानी सब्जीमंडी चौक के पास जाना पड़ता है। मगर अब यात्रियों को स्टेशन पर ही सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध होगी।
बता दें, कि रेलवे स्टेशन पर रोजाना 50 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन रहता है। 10 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन रहता है। यहां तक कि कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी हिसार होकर गुजरती हैं। मगर अभी तक स्टेशन पर कोई भी मेडिकल स्टोर की सुविधा नहीं थी। ऐसे में दवा लेने के लिए यात्रियों को दूर जाना पड़ता था। मगर अब स्टेशन पर ही सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर में खुलने वाले प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र के लिए टेंडर लग चुका है। जल्द ही टेंडर ओपन होगा। जनऔषधि केंद्र खुलने से लोगों को सस्ते दाम पर दवाइयां मिल सकेगी।
- हमित रमानी, सचिव, रेलवे कैटरिंग एसोसिएशन एवं कॉन्ट्रेक्टर