फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tender for door-to-door garbage collection extended, residents of Ward 11-20 get relief

Hisar News: घर-घर कचरा उठान का बढ़ा टेंडर, वार्ड 11-20 के बाशिंदों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tender for door-to-door garbage collection extended, residents of Ward 11-20 get relief
हिसार। नगर निगम चुनाव की आचार संहिता से पूर्व ही वार्ड 11-20 में घर-घर कचरा उठान का टेंडर खत्म होने से चरमराई व्यवस्था पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। नगर निगम ने नया टेंडर जारी न कर पुरानी एजेंसी का टेंडर ही आगे बढ़ा दिया है। नवनियुक्त मेयर प्रवीण पोपली ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

कचरा उठान बंद होने से लोगों के पास सूखा व गीला कचरा निस्तारण के लिए कोई विकल्प नहीं था। इस वजह से आसपास के खाली भूखंड कचरा घर बन चुके थे। इसी के साथ अब नगर निगम सेक्टरों में झाड़ू लगाने का कार्य नहीं करवाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) से इसके निर्देश निगम प्रशासन को मिले हैं। इस क्रम में निगम ने शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) को अपनी व्यवस्था करने को कहा है। फिलहाल सभी पुराने सेक्टरों में निगम ही झाड़ू से सफाई करवाता है।
विज्ञापन

वार्ड 11-20 में घर-घर कचरा उठान की व्यवस्था नहीं होने से लोग घरों में कई-कई दिन तक गीला व सूखा कचरा एकत्र करने को मजूबर थे। हालांकि नगर निगम ने इन वार्डों में अपनी गाड़ियां लगाईं थी, लेकिन नियमित तौर पर नहीं आने और मुख्य मार्गों से ही निकल जाने से कचरा संग्रहण नहीं हो पा रहा था। परेशान लोग आसपास के खाली भूखंडों और गलियों में कचरा डालने लगे। निगम प्रशासन के पास भी कचरा उठान न होने की शिकायतें पहुंचीं। उपायुक्त ने भी अधिकारियों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। इसके बावजूद मंगलवार तक स्थिति जस की तस थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुरानी एजेंसी का टेंडर आगे बढ़ाने से उम्मीद जगी है कि तीन-चार दिन में सफाई व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि मुख्यालय में नए टेंडर पर सहमति नहीं बन पा रही थी। निगम की तरफ से भेजे गए एस्टीमेट को बार-बार आपत्ति लगाकर लौटाया जा रहा है। नए टेंडर सिरे न चढ़ने के कारण पुराने टेंडर को ही आगे बढ़ा दिया। गौरतलब है कि इन वार्डों में 7.79 करोड़ रुपये में एक साल के लिए टेंडर दिया गया था, जो 14 फरवरी को खत्म हो गया था। 8वें दिन भी सर्वे रहा जारी, आज जा सकती है टीम : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत शहर में 8वें दिन मंगलवार को भी सर्वे का कार्य जारी रहा। टीम ने जीजेयू, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था देखी। इसके अलावा टीम ने वार्ड 4 व 20 में सिटीजन फीडबैक के तहत लोगों से सवाल-जवाब किए। टीम ने स्कूलों में शौचालयों की सफाई व सॉलिड वेस्ट निस्तारण व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार को टीम सर्वे पूरा कर लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed