फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temporary increase in coaches for the convenience of passengers

Hisar News: यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी

Fri, 05 Jun 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 05 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Temporary increase in coaches for the convenience of passengers
हिसार। गर्मियों की छुट्टी में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रेलवे विभाग ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए तीन ट्रेनों में साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़़ोतरी करने का निर्णय लिया है। गाडी संख्या 14715-14716, हिसार-जयपुर-हिसार ट्रेन, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेल सेवा में डिब्बों की संख्या बढ़ा दी है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 14715-14716, हिसार-जयपुर-हिसार ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए रेल विभाग ने यात्रियों के लिए डिब्बों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। हिसार से 6 जून से 30 जून तक दो-दो साधारण डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही इस ट्रेन में जयपुर से 9 जून से 3 जुलाई तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14734-14733, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेल सेवा में 7 जून से 1 जुलाई तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 54704-54703, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेल सेवा में जयपुर से 8 जून से 2 जुलाई तक दो साधारण डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस ट्रेन में बठिंडा से 9 जून से 3 जुलाई तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed