फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   temperature

22 दिनों के बाद दिन का तापमान 21 डिग्री पर पहुंचा

Fri, 03 Jan 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
temperature
पश्चिमी विक्षोभ के असर व धूप निकलने से दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही करीब 22 दिनों के बाद दिन का तापमान 21 डिग्री के पार पहुंचा। इसके अलावा रात के तापमान में भी ढाई डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा व रात का तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 3 व 4 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही उत्तरी व पश्चिमी हरियाणा में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। नए साल के दूसरे दिन भी तेज धूप खिली। इस कारण से पार्कों में काफी चहल-पहल रही। हालांकि दोपहर बाद हल्के बादल भी छा गए। दिन ढलने के साथ ही फिर से मौसम में ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed