{"_id":"68584d9121c06ed2db003323","slug":"temperature-again-crosses-40-degrees-in-the-state-hisar-news-c-21-hsr1007-652549-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेश में तापमान फिर 40 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेश में तापमान फिर 40 डिग्री के पार
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में तापमान एक बार फिर से 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार नमी वाली हवाओं और तापमान में बढ़ोतरी से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में आमजन को उमसभरी गर्मी से से रूबरू होना पड़ रहा है। रविवार को भी अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त हुई। हालांकि संपूर्ण इलाके में रात्रि का तापमान सामान्य से अधिक, जबकि दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के 6 जिलों पंचकूला, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व भिवानी में बूंदाबांदी व हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सिरसा में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं, अंबाला में न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ चुका है। अगले 2 दिनों में चंडीगढ़ सहित हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।