फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Teenager who came to his aunt's house drowned in the canal

Hisar News: मौसी के घर आया किशोर नहर में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teenager who came to his aunt's house drowned in the canal
नारनौंद (हांसी)। गांव राजथल में मौसी के घर आया 13 वर्षीय किशोर पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में डूब गया। करीब तीन घंटे की तलाश के बाद उसका शव नहर में एक मोरी में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला सोनीपत के कस्बा गोहाना निवासी केशव आजकल अपनी मौसी के घर गांव राजथल आया था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव के पास पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी नहर के किनारे बैठा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया जिस पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बालक भैणी अमीरपुर की ओर एक मोरी में फंसा मिला। ग्रामीणों ने शाम करीब साढ़े आठ बजे किशोर को नहर से बाहर निकालकर नारनौंद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल की शवगृह में रखवा दिया गया। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed