{"_id":"6499d0e4539f10e1b70f845b","slug":"teenager-raped-in-car-on-the-pretext-of-taking-her-for-a-ride-hisar-news-c-21-hsr1007-164783-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: घुमाने-फिराने के बहाने किशोरी से कार में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: घुमाने-फिराने के बहाने किशोरी से कार में किया दुष्कर्म
Mon, 26 Jun 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक कस्बे में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को घुमाने-फिराने के बहाने जींद के युवक ने कार में दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर अपने घर ले गया और तीन दिन तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां को बताया। मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जींद के बड़ौदा गांव निवासी काला के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी मेहंदी लगाने का काम करती है। पिछले एक सप्ताह से बेटी गुमसुम रह रही थी। जब उससे बात की तो उसने ने बताया कि करीब 6 महीने से जींद निवासी काला उसे परेशान कर रहा है। एक दिन उसने फोन कर घुमाने-फिराने के बहाने हिसार के बरवाला चुंगी बुलाया। इसके बाद आरोपी उसे कार में बैठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उचाना आ गया। इन्कार किया तो परिजनों को सारी बात बताने का डर दिखाया। बाद में आरोपी उसे ऑटो से अपने गांव ले गया और तीन दिन तक शारीरिक संबंध बनाए। महिला थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।