फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Technical fault in Astroturf's fountain, water filled on the ground

Hisar News: एस्ट्रोटर्फ के फव्वारे खराब, मैदान पर भरा पानी, समय पर बंद नहीं हुए फव्वारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in Astroturf's fountain, water filled on the ground
हिसार। राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के दौरान एस्ट्रोटर्फ मैदान की कई कमियां सामने आई हैं। करोड़ों की लागत से बने हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर पानी का छिड़काव करने वाले फव्वारे कई दिनों से खराब पड़े हैं। तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को पहला मैच शुरू करने से पहले पानी छिड़काव के लिए फव्वारे चलाए गए, छिड़काव पूरा होने बाद फव्वारे बंद ही नहीं हो पाए। पानी की दिशा भी गलत रही। करीब 30 मिनट ज्यादा समय तक फव्वारे चलते रहे। ऐसे में एस्ट्रोटर्फ पर पानी भर गया, जिससे करीब 40 मिनट तक खेल प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मैदान पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसडीएम जयवीर यादव से आयोजकों ने फव्वारे सहित अन्य रिपेयरिंग के कार्य करवाने की मांग की है। हिसार हॉकी एसोसिएशन का कहना है कि खेल विभाग की अनदेखी के कारण एस्ट्रोटर्फ की ऐसी हालात होती जा रही है। वहीं राजगढ़ रोड के पास के एस्ट्रोटर्फ के नवनिर्मित मुख्य गेट के पास भी सड़क नहीं बनाई गई है। एस्ट्रोटर्फ के काफी हिस्से में सफाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed