फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tableau of Azad Hind Fauj will be seen for the first time on Rajpath

राजपथ पर पहली बार आजाद हिंद फौज की निकलेगी झांकी, हिसार के दो विद्यार्थी करेंगे नेतृत्व

Thu, 21 Jan 2021 09:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Tableau of Azad Hind Fauj will be seen for the first time on Rajpath
अभ्यास में भाग लेते विद्यार्थी।

भारत के इतिहास में पहली बार राजपथ पर आजाद हिंद फौज की झांकी निकाली जाएगी। यह झांकी भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय निकालेगा और झांकी का नेतृत्व गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) के दो स्वयंसेवक अमित कुमार और गंगा गौतम करेंगे।

विज्ञापन


दोनों विद्यार्थी विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्य हैं। ये विद्यार्थी झांकी की परेड का मार्च पास्ट करेंगे। दोनों का चयन होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार और कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा ने बधाई दी और इसे विवि के लिए गर्व का क्षण बताया। 
विज्ञापन


नेताजी के 125वें जन्मदिवस पर निकाली जा रही झांकी 
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जन्मदिवस के अवसर पर आजाद हिंद फौज की झांकी निकाली जा रही है। भारत के आजाद होने के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब नेताजी की याद में उनकी आजाद हिंद फौज की झांकी निकलेगी। इस झांकी की परेड का मार्च पास्ट होगा, जिसका नेतृत्व विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थी अमित कुमार व गंगा गौतम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह विवि के लिए बेहद गर्व का क्षण है। मैं सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई और दोनों विद्यार्थियों को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। - प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed