फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   T-20: Jamia University defeated by 11 runs, host HAU became champion

टी-20 : जामिया विवि को 11 रन से हरा मेजबान एचएयू बना चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
T-20: Jamia University defeated by 11 runs, host HAU became champion
हिसार- एचएयू की विजेता टीम अपनी ट्राफी दिखाते हुए, मुख्य अतिथि प्रो.बीआर कांबोज व अन्य अधिकारियों - फोटो : Hisar
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में 18वीं ऑल इंडिया वाइस चांसलर क्रिकेट कप टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मैच एचएयू (ब्लू) और जामिया मीलिया इस्लामिया दिल्ली के बीच खेला गया। इस मुकाबले को एचएयू की टीम ने जीत लिया। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 26 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. कांबोज मुख्य अतिथि रहे। आईसीएआर के पूर्व डीजीपी केडी खोकाटे, लाला लाजपतराय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा और हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन के पूर्व चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीएयू लुधियाना को 9 विकेट से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बुधवार को टॉस जीतकर एचएयू ब्लू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए। रोमांचक मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जामिया विवि दिल्ली की टीम 153 रन ही बना सकी। 11 रन से जीत हासिल कर एचएयू की टीम टी-20 चैंपियन बनी। टूर्नामेंट में बेस्ट बॉलर का खिताब एचएयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान दिनेश राड, डॉ. दिनेश को मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज का खिताब जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के मोहम्मद वाहिद, बेस्ट ऑल राउंडर का खिताब एचएयू के डॉ. संजय को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed