फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Suspicion of murder, police exhumed the woman's body from the grave

Hisar News: हत्या का शक, पुलिस ने कब्र से निकलवाया युवती का शव

Tue, 15 Sep 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 15 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder, police exhumed the woman's body from the grave
नारनौंद। गांव गुराना में सोमवार को एक युवती की हत्या कर शव दफनाए जाने की सूचना पर खेड़ी चौपटा पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर नागरिक अस्पताल हांसी भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। अभी मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी विनोद कुमार के मुताबिक मृतका के पिता गुराना निवासी मंगल ने बताया कि वह चिनाई का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। छोटी बेटी प्रियंका आठ सितंबर को बिना बताए कहीं चली गई और 11 सितंबर को लौटी थी।
विज्ञापन

घर आने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। मंगल ने बताया कि 13 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे प्रियंका ने कमरे की कुंडी भीतर से बंद कर ली। काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो दरवाजा तोड़ा। अंदर प्रियंका का शव चुन्नी से बने फंदे से लटका था। समाज के लोगों की सलाह पर शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दे दी कि गांव में एक युवती की हत्या कर शव दफना दिया गया है। इस पर पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी भेजा। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed