{"_id":"61bf672eb007f537b363011a","slug":"surya-nagar-rob-rub-project-cement-and-rebar-arrived-work-will-start-this-week-hisar-news-hsr619846783","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य नगर आरओबी-आरयूबी प्रोजेक्ट : सीमेंट व सरिया पहुंचा, इस हफ्ते शुरू हो जाएगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य नगर आरओबी-आरयूबी प्रोजेक्ट : सीमेंट व सरिया पहुंचा, इस हफ्ते शुरू हो जाएगा काम
विज्ञापन
हिसार। शहर के सूर्य नगर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) व रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का काम अब पूरी तरह से रेलवे के हिस्से पर काम शुरू करने वाली एजेंसी पर निर्भर हो गया है। अब यह एजेंसी जितनी तेज गति से काम पूरा करेगी, उतनी ही जल्दी यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। वैसे कागजों में इस एजेंसी के पास डेढ़ साल का समय है। इस हफ्ते से एजेंसी के काम शुरू करने की पूरी संभावना है। निर्माण स्थल पर सीमेंट-सरिया से लेकर एजेंसी का स्टाफ भी पहुंच गया है। चूंकि पहले पाइल बिछाई जानी है। पाइल बिछाने वाली मशीन के पहुंचने के साथ एजेंसी काम शुरू कर देगी। उधर बीएंडआर के हिस्से पर आरओबी के दोनों तरफ आरई वॉल (सॉलिड फिल) का काम शुरू हो जाएगा।
बता दें कि वर्ष फरवरी 2019 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था। इसके बाद अगस्त 2019 में रेलवे के हिस्से का टेंडर किया गया। वर्ष 2020 की शुरुआत में एजेंसी ने पाइल टेस्टिंग की। मगर आरओबी की ड्राइंग मंजूर न होने से रेलवे के हिस्से पर काम आगे नहीं बढ़ सका। इस साल सितंबर में रेलवे ने ड्राइंग मंजूर की, लेकिन तब तक टेंडर की अवधि ही पूरी हो गई। इस कारण एजेंसी काम ही शुरू नहीं कर सकी।
रेलवे के कारण बीएंडआर का काम भी लटका
दोनों रेलवे फाटकों के बीच के हिस्से पर बीएंडआर ने अपने तीन पिलर खड़े कर दिए हैं। इन पर रखे जाने वाले गार्डर भी बनकर तैयार हैं। मगर रेलवे के हिस्से का काम अटकने के कारण यह काम भी लटक गया है। अब इन पिलर पर भी तभी गार्डर रखे जा सकेंगे, जब इस हिस्से में रेलवे के पिलर बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा रेलवे की लेटलतीफी के कारण सेक्टर 1-4 की तरफ से अंडरपास का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। अगर यहां काम शुरू हो जाता है तो रेलवे वाली एजेंसी को अपना काम करने के लएि जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
बीएंडआर के हिस्से पर आरई वॉल बनाने का काम होगा शुरू
बीएंडआर के हिस्से पर सभी 23 पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। अब आरओबी के दोनों तरफ 250-250 मीटर की आरई वॉल बनाई जाएगी। उधर, रेलवे के हिस्से पर पिलर बनाने से पहले पाइल बिछाई जाएंगी। रेलवे के हिस्से पर छह पिलर बनाए जाने हैं, जिनमें दो सूर्य नगर की तरफ व चार सेक्टर की तरफ बनाए जाएंगे। इन छह पिलर के करीब 72 पाइल बिछाई जाएंगी।
------------------
वर्जन
निर्माण सामग्री पहुंच गई है। इस हफ्ते काम शुरू हो जाएगा।
दलबीर राठी, एसडीओ, बीएंडआर।