फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Suraj Jain's family met the ADGP and said they were not satisfied with the local police's action.

Hisar News: एडीजीपी से मिले सूरज जैन के परिजन, बोले– स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं

Mon, 01 Jun 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 01 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Suraj Jain's family met the ADGP and said they were not satisfied with the local police's action.
हिसार। हांसी के जॉकी कंपनी के शोरूम में कार्यरत मैनेजर हिसार निवासी सूरज जैन के परिजन सोमवार को एडीजीपी कुलदीप सिंह से मिलने पहुंचे। करीब 10 मिनट की मुलाकात में परिजनों ने कहा कि वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिससे वे स्थानीय पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। इस पर एडीजीपी ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सूरज जैन के पिता दीपक जैन ने बताया कि पुलिस ने आश्वासन जरूर दिया है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीटीवी फुटेज में 5-6 आरोपी नजर आ रहे हैं जबकि एफआईआर में केवल नामजद साहिल का नाम शामिल है। पुलिस ने आरोपी को पिता को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन अब उन्हें पता नहीं है कि वह पुलिस की हिरासत में है या नहीं।
विज्ञापन

दीपक जैन ने कहा कि उनका बेटा शांत स्वभाव का था और उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि विवाद किसी लड़की से जुड़े मामले को लेकर हुआ। हालांकि उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर उतरेंगे
पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि शहर की शिक्षिका सोनिया की हत्या का आरोपी एक माह से पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हमने एडीजीपी से कहा कि सूरज हत्याकांड प्रकरण के आरोपी भी शिक्षिका हत्या के आरोपी सौरभ आनंद की तरह से इतनी दूर न भाग जाएं कि पुलिस उन्हें पकड़ ही न सके। पुलिस ने सिर्फ आरोपियों की गाड़ी को मुंढाल के पास से बरामद की है। सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और मोबाइल नंबर पुलिस के पास है। मामला बेशक लड़की का हो लेकिन लड़के की बेरहमी से हत्या हुई है। परिवार को न्याय नहीं मिला तो वे सड़कों पर उतरेंगे।

प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी : गर्ग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कहा कि सूरज जैन की हत्या से जनता में भारी आक्रोश है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है जिससे स्थिति लगातार बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article