{"_id":"689a45e95d9b69d0ff04bc8e","slug":"suraj-academy-players-won-six-medals-including-two-gold-medals-in-all-india-independence-karate-cup-hisar-news-c-21-hsr1020-685845-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कराटे कप में सूरज अकादमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित जीते छह पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कराटे कप में सूरज अकादमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित जीते छह पदक
Tue, 12 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 7 से 10 अगस्त तक आयोजित 19वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कराटे कप में देशभर से चार हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए सूरज कराटे प्लेनेट अकादमी के 15 कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और 6 पदक अपने नाम किए। इनमें 2 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं।
कराटे कोच हरीश सिराधना ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 वर्ष व 25 किलोग्राम भार वर्ग में प्रशांत और 12 वर्ष व 40 किलोग्राम भार वर्ग में आरव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसी प्रकार 9 वर्ष व 30 किलोग्राम भार वर्ग में रीवा और 16 वर्ष व +76 किलोग्राम भार वर्ग में नमन ने रजत पदक जीता हैं। 13 वर्ष व 65 किलोग्राम भार वर्ग में यश और 14 वर्ष व 45 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशु ने कांस्य पदक जीते।
इसके अलावा खुशी, लोकिक, शौर्य, सावी, विनय, सानवी बंसल, विधि जैन, आसमा और आलिया ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में एशियन रेफरी हरीश सिराधना और राष्ट्रीय रेफरी आरुषि सैनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जबकि विकास मणकस और विजय अग्रवाल ने टीम कोच के रूप में सहयोग दिया। हिसार लौटने पर खिलाड़ियों का सूरज कराटे परिवार की ओर से स्वागत किया गया।