फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Surabhi Art Festival at Guru Jambheshwar University starts today

Hisar News: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में सुरभि कला उत्सव आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Surabhi Art Festival at Guru Jambheshwar University starts today
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में शनिवार से होने वाले दो दिवसीय सुरभि कला उत्सव के लिए कला प्रेमियों में खासा उत्साह है। देशभर के नामी चित्रकारों के हिसार आगमन से कला प्रेमी और विद्यार्थी बेहद रोमांचित हैं। सुरभि आर्ट सोसायटी और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल विश्वविद्यालय के सभागार को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्सव के आयोजक और प्रसिद्ध चित्रकार राजेश जांगड़ा ने बताया कि सुरभि कला केंद्र के विद्यार्थियों में उत्सव को लेकर खास उत्साह है। विद्यार्थियों ने स्वयं प्रसिद्ध चित्रकारों और विश्वविद्यालय के कुलपति के पोट्रेट बनाकर तैयार किए हैं। साथ ही कई स्वयं निर्मित कलाकृतियां भी बनाई गई हैं, जिन्हें वे अतिथियों को भेंट करेंगे।
विज्ञापन

13 दिसंबर को उद्घाटन समारोह में कोलकाता के पदमश्री प्रो. बिमन बिहारी दास मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। नगर निगम हिसार के मेयर प्रवीण पोपली विशिष्ट अतिथि होंगे। उत्सव की प्रमुख विशेषता यह है कि 13 और 14 दिसंबर को देश के विख्यात चित्रकार दर्शकों के सामने लाइव पेंटिंग बनाएंगे और इन कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव में कोलकाता, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, झारखंड सहित 15 राज्यों के प्रतिष्ठित कलाकार हिस्सा लेंगे। इनमें पद्मश्री प्रो. बिमन बिहारी दास और अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति के रेखाचित्र का चयनित निर्माण करने वाले प्रो. सुनील विश्वकर्मा प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed