फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   suplyer, not found, delhi, suplyer not found, fake coins, hisar

दिल्ली में नहीं मिला नकली सिक्कों का असली सप्लायर

Sun, 21 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Sun, 21 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
suplyer, not found, delhi, suplyer not found, fake coins, hisar
पुलिस - फोटो : Demo Pic
 सिविल लाइन पुलिस को नकली सिक्कों का असली (मेन) सप्लायर सोनू दिल्ली में नहीं मिला। पुलिस अर्बन एस्टेट निवासी आरोपी सचिन को साथ लेकर गई थी। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड के बाद रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई शिवकुमार शर्मा की टीम सचिन को दिल्ली के उत्तम नगर में ले गई थी। वहां बताए गए फ्लैट में गए तो बताया गया कि यहां कोई सोनू नहीं रहता। कुछ अरसे पहले एक युवक किराये पर रहता था, वह फ्लैट खाली कर जा चुका है। यह जानकर पुलिस बैरंग लौट आई।
विज्ञापन


आरोपी से 8500 सिक्के बरामद
सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सचिन के कब्जे से पांच रुपये के 8500 सिक्के बरामद किये हैं। इनकी कीमत 42,500 रुपये बनती है। आरोपी ने बताया कि उसने आठ महीने पहले 50 हजार रुपये के 10,000 सिक्के लिए थे। कुछ उसने अपनी किरयाणा की दुकान पर चला दिए और बाकी अब पुलिस ने बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने उचाना और भिवानी लेकर गई थी। मगर उसने बताया कि घर में ही सिक्के छुपा रखे हैं। फिर पुलिस ने 6500 सिक्के बरामद किए। जबकि 2000 सिक्के पहले बरामद किये थे।
विज्ञापन


मोबाइल नंबर निकला फर्जी
सिविल लाइन पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की पड़ताल की, जिससे मेन सप्लायर सोनू सचिन से बातचीत करता था। उस मोबाइल की आईडी करनाल के इंद्री के किसी आदमी के नाम की निकली। उसने बताया कि उससे सोनू का कोई लेना-देना नहीं। पुलिस को मोबाइल के जरिये मेन सप्लायर तक पहुंचने की पूरी उम्मीद थी, मगर आईडी किसी दूसरे के नाम मिलने से आशाओं पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू ने आठ महीने पहले लिए सिक्के
पुलिस के अनुसार अर्बन एस्टेट में किरयाणा स्टोर चलाने वाले सचिन ने आठ महीने पहले ये सिक्के सोनू से लिये थे। सोनूू ने अपना नेटवर्क काफी फैला रखा है। उसी दौरान उसने अर्बन एस्टेट के ही सचिन उर्फ सोनू और मॉडल टाउन के रवींद्र उर्फ मोनू को 6,87,500 रुपये के सिक्के दिल्ली में दिए थे। इन दोनों को पुलिस ने 27 जनवरी को यहां तोशाम रोड पर एक टाटा सूमो समेत पकड़ लिया था। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। तब किरयाणा स्टोर संचालक सचिन डर गया था और पांच रुपये के 10 हजार सिक्के दबा लिये थे। उसे डर था कि पुलिस मेन सप्लायर सोनू तक पहुंच उसे भी पकड़ लेगी। उसने बाद कुछ सिक्के अपनी दुकान पर चला दिए और बाकी अब पुलिस ने बरामद कर लिए।


यह है मामला
सूर्यनगर के शिक्षक सुनील कुुमार को शुक्रवार को जिंदल चौक के ओम मिष्ठान भंडार से मिठाई खरीदने के बाद पांच रुपये के पांच नकली सिक्के मिले थे। उसने पुलिस को फोन कर सूचित कर दिया था। पुलिस मिष्ठान भंडार स्वामी से पूछताछ कर अर्बन एस्टेट के सचिन को उठा लाई थी और उसके खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed