फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sunny, linked to the drug trade, has a penchant for weapons.

Hisar News: नशे के कारोबार से जुड़ा सन्नी, हथियारों का शौक रखता है कीर्तिमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sunny, linked to the drug trade, has a penchant for weapons.
हिसार। हाथ में ह​थियाए लिए हुए कीर्तिमान
हिसार। चरखी दादरी गैंगवार में घायल हिसार के गांव गंगवा निवासी सन्नी और गांव टोकस निवासी कीर्तिमान का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार सन्नी नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है जबकि कीर्तिमान को हथियारों का शौक रहा है। वह सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो भी अपलोड कर चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कीर्तिमान के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 से अधिक आपराधिक मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं जबकि सन्नी के खिलाफ भी एक-दो मामले दर्ज हैं। गांव गंगवा निवासी सन्नी के पिता का नाम पालाराम है। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सन्नी काफी समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा वह गांव टोकस निवासी कीर्तिमान काजला के संपर्क में भी रहा है।
विज्ञापन

दोनों की सोशल मीडिया गतिविधियों से भी इनके बीच संपर्क होने की जानकारी मिलती है। सन्नी के सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब 4200 लोग जुड़े हुए हैं। उसने 13 जून को आखिरी पोस्ट डाली थी जिसमें वह कीर्तिमान काजला के साथ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीर्तिमान ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ डाली थीं फोटो
गांव टोकस निवासी कीर्तिमान काजला के पिता का नाम वेदपाल है। कीर्तिमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों के साथ फोटो अपलोड की थीं। वर्ष 2023 में हथियारों के साथ फोटो डालने के मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। कीर्तिमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्य (वर्क) के स्थान पर क्रिमिनल एक्टिविटीज लिखा हुआ है। साथ ही खुद को एचकेओ ग्रुप का सरगना भी बताया है। करीब पांच दिन पहले उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें लिखा था कि नाम और खौफ उसी का रहता है जो वक्त के साथ चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed