फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sunday was the hottest day of January, with temperatures 2.5 degrees above normal

Hisar News: जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, तापमान सामन्य से 2.5 डिग्री अधिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sunday was the hottest day of January, with temperatures 2.5 degrees above normal
हिसार। सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर शहर में दिखने लगा है। अब दिन व रात के तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री ऊपर रहा। रविवार का दिन इस माह का सबसे गर्म दिन भी रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह की शुरुआत कोहरे से हुई। हालांकि जल्द ही मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने धूप का आनंद उठाया। इस कारण से पार्कों में काफी चहल पहल रही। स्कूलों के शीतकालीन अवकाश का आखिरी दिन होने के कारण बच्चों ने खूब इंजॉय किया। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रहे। दिन ढलते ही वातावरण में फिर से ठंडक आ गई। उधर भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 19 से 22 जनवरी को जिले में मौसम सामान्य रहेगा। वहीं जिले में इस माह में अभी तक 0.7 एमएम बारिश हुई है जो सामान्य से 85 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed