फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Suman of Gabinagar first in Matka race

Hisar News: मटका रेस में गैबीनगर की सुमन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Suman of Gabinagar first in Matka race
नारनौंद। महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर के मॉडल स्कूल में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड महिला एवं बाल विकास योजना अधिकारी अनीता दलाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मटका रेस में गैबीनगर की सुमन ने प्रथम तो खेड़ी जालब की बबीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अनीता दलाल ने कहा कि ग्रामीण आंचल की महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। वह हर मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाती है। विभाग की तरफ से प्रथम स्थान पर रहने वाली महिलाओं को 2100 रुपये, दूसरे स्थान पर 1100 रुपये और तीसरे स्थान पर 750 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य जितेंद्र सोनी, सुपरवाइजर गरिमा शर्मा, मंजू, मनजीत, आरजू, कमलेश, सहायक दर्शना, रेणु बाला, अजय लोहान, राजेंद्र डीपी, सतपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुपरवाइजर सुनीता दूहन ने बताया कि खेलों में 100 मीटर की दौड़ में भैणी अमीरपुर की मौसम ने प्रथम, सुलचानी की सुनीता ने दूसरा और गैबीनगर की कविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में कोथ कलां की ज्योति प्रथम, मोठ करनैल की प्रीति द्वितीय व खेड़ी रोज की सोनिया तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में खेड़ी रोज की सोनिया प्रथम, मोठ करनैल की प्रीति द्वितीय व खेड़ी जालब की रेनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में राखी शाहपुर की प्रिया प्रथम, भैणी अमीरपुर की स्वीटी दूसरे व मोठ रांगडान की सपना तीसरे स्थान पर रही। आलू चम्मच दौड़ में हैबतपुर की सुमन ने प्रथम, कापड़ो की बिंदु ने द्वितीय और ढाणी कुम्हारान की सुशीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच का संचालन अजय लोहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed