{"_id":"680d2bddb4087964c608da27","slug":"students-should-choose-the-right-and-employable-course-and-give-wings-to-their-career-hisar-news-c-21-hsr1020-613360-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विद्यार्थी रोजगारपरक और सही कोर्स चुन कॅरिअर को दें उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विद्यार्थी रोजगारपरक और सही कोर्स चुन कॅरिअर को दें उड़ान
विज्ञापन
हिसार। 12वीं कक्षा आर्ट्स विषय से उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों के पास अक्सर विकल्पहीनता की स्थिति होती है। अधिकतर विद्यार्थी बीए-बीकॉम व अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला ले लेते हैं। लेकिन सही मार्गदर्शन मिले तो करियर बनाने की अच्छी राह चुन सकते हैं। इसके लिए जागरूक होने के साथ ही काउंसलर्स की मदद ली जा सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कॅरिअर का चुनाव अंकों के आधार पर नहीं बल्कि रुचि, योग्यता और आने वाले वर्षों में रोजगार के विकल्प को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। 12वीं आर्ट्स के बाद सबसे लोकप्रिय विकल्प बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) है। इसके बाद विद्यार्थी एमए और बीएड करके शिक्षक बन सकते हैं। इसके अलावा बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए), सोशल वर्क, जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन, लाइब्रेरी साइंस जैसे कोर्सेज भी शानदार कॅरिअर की दिशा दे सकते करते हैं।
प्रैक्टिकल फील्ड्स भी हैं आकर्षक विकल्प
फैशन डिजाइन, होटल मैनेजमेंट, इवेंट मैनेजमेंट, इंटीरियर डिजाइन, एनिमेशन और ग्राफिक डिजाइन जैसे कोर्सेज भी आर्ट्स के विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इन क्षेत्रों में क्रिएटिव सोच और स्किल्स की खास जरूरत होती है और भविष्य में इनका स्कोप तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरियों की भी तैयारी करें
आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, डाक सेवा, राज्य पुलिस और डिफेंस जैसी परीक्षाओं की भी तैयारी कर सकते हैं। बीए करने के बाद बीए एलएलबी करके लॉ के क्षेत्र में भी कॅरिअर बना सकते हैं।
-- -कॅरिअर का चुनाव दबाव में नहीं, रुचि को देखकर करना चाहिए।विद्यार्थियों को कॅरिअर चुनने की आजादी मिलनी चाहिए। अक्सर देखा गया है कि जब छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनते हैं, तो वे अधिक सफल होते हैं। हर विषय में स्कोप है, बस उसे सही दिशा में ले जाने की जरूरत है। 12वीं आर्ट्स के बाद कॅरिअर के कई दरवाजे खुले होते हैं। आवश्यकता है तो सिर्फ सही मार्गदर्शन, आत्ममंथन और दृढ़ निर्णय की। कॅरिअर का चुनाव दबाव में नहीं, बल्कि रुचि और संभावनाओं को देखकर करना चाहिए। - प्रो. सत्य सुरेन्द्र सिंगला, कॅरिअर काउंसलर