फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students locked the gate due to non-recruitment of teachers in Jat College

जाट कॉलेज में शिक्षकों की भर्ती न होने पर विद्यार्थियों ने गेट पर तालाबंदी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students locked the gate due to non-recruitment of teachers in Jat College
आईएसओ की टीम व छात्र जाट कॉलेज के गेट पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। जाट कॉलेज में शिक्षकों की भर्ती न करने के विरोध में वीरवार को इनेलो छात्र संगठन आईएसओ ने कॉलेज के तीनों गेट पर ताला लगा दिया। आईएसओ की टीम ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आईएसओ के जिलाध्यक्ष साहिलदीप कसवां ने बताया कि जाट संस्था सरकार के अधीन आती है और यह मंत्रालय उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पास है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार ने शिक्षा प्रणाली को खत्म करने का मन बना लिया है। 4 घंटे कॉलेज बंद रखने के बाद तहसीलदार अन्य अधिकारियों के साथ कॉलेज पहुंचे। उन्होंने आईएसओ पदाधिकारियों व छात्रों से वादा किया कि 3 दिनों में अध्यापकों की भर्ती हो जाएगी। इस आश्वासन के बाद आईएसओ ने गेट खोला और चेतावनी दी कि यदि निर्धारित 3 दिन के समय में शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई तो आईएसओ इसके लिए बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। इस मौके पर आईएसओ हलका अध्यक्ष राहुल पांचाल, आईएसओ नेता साहिल पूनिया, जाट कॉलेज प्रधान विनय कलवानी, विशाल उर्फ भोला, बच्ची हसनगढ़, विक्रम नागिल, राहुल बेरवाल, संजय कड़वासरा, हैरी बाड्या, योगेश डुलगच, मोहित सिहाग, संजय बिश्नोई, संजय कासवान व मोनू बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीना पहले शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी फाइल उच्च अधिकारियों को भेजी गई थी। जिसमें कुछ आपत्तियां लग गई थी। इन आपत्तियों को दूर कर फाइल दोबारा भेजी गई। फाइल को डिप्टी सीएम, सीएम कार्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। अगले सप्ताह तक शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज, एडीसी एवं प्रशासक जाट शिक्षण संस्था, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed