{"_id":"6abeb88f8ed2d25a75070234","slug":"students-got-angry-over-serving-bad-rice-sat-on-a-protest-for-two-and-a-half-hours-gju-administration-assured-the-implementation-of-a-meal-roster-and-the-formation-of-a-mess-committee-hisar-news-c-21-hsr1005-964103-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खराब चावल परोसने पर भड़के छात्र, ढाई घंटे धरने पर बैठे, जीजेयू प्रशासन ने भोजन रोस्टर लागू करने और मेस कमेटी गठित करने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खराब चावल परोसने पर भड़के छात्र, ढाई घंटे धरने पर बैठे, जीजेयू प्रशासन ने भोजन रोस्टर लागू करने और मेस कमेटी गठित करने का दिया आश्वासन
Fri, 02 Oct 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू के हॉस्टल में धरने पर बैठे विद्यार्थी।
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के लड़कों के हॉस्टल-4 में खराब चावल परोसने पर विद्यार्थियों ने वीरवार रात प्रदर्शन किया। रात 8 से 10:30 बजे तक चले प्रदर्शन की सूचना पर विश्वविद्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं।
अभाविप जीजेयू के अध्यक्ष कमलदीप अत्री ने बताया कि विद्यार्थी लंबे समय से भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे थे। खराब भोजन के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थीं। कुछ विद्यार्थियों को पढ़ाई के समय अस्पताल भी जाना पड़ रहा था। वीरवार रात परोसे गए चावलों से दुर्गंध आने पर विद्यार्थियों ने विरोध जताया।
अत्री ने बताया कि प्रशासन ने उस दिन की डाइट शून्य करने, अगले दिन से भोजन का निर्धारित रोस्टर लागू करने और मेस कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में नगर सहमंत्री तरुण जांगड़ा, नगर सोशल मीडिया संयोजक मोहित शर्मा, अमृत, सोहित, मोहित मौजूद रहे।