फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students announced to boycott classes in protest against fee hike in GJU

Hisar News: जीजेयू में फीस वृद्धि के विरोध में विद्यार्थियों का कक्षाओं का बहिष्कार करने का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students announced to boycott classes in protest against fee hike in GJU
जीजेयू में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे छात्र। 
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि व हॉस्टल की समस्याओं के लिए छात्र संगठनों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने वीरवार से कक्षाओं का बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन

आंदोलन धरने का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता हरिकेश ढांडा ने स्पष्ट कहा कि हम तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक हमारी मांगों का लिखित रूप में समाधान नहीं मिलता। विद्यार्थियों के धरने को यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कृष्ण सातरोड, कांग्रेस लीगल सैल के प्रदेश चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, यूथ कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद जाखड़ सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

छात्र नेता हरकेश ढांडा ने कहा कि अब हमें सिर्फ आश्वासन नहीं है समाधान की गारंटी चाहिए। वहीं धरने के दौरान एनएसयूआई छात्र नेता विकास बनभोरी ने कहा कि यह सिर्फ एक छात्र आंदोलन नहीं बल्कि हमारे भविष्य की लड़ाई है। जब तक छात्रों की आवाज नहीं सुनी जाती, हम हर स्तर पर विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने घोषणा करते हुए कहा कि वीरवार से विश्वविद्यालय की हर क्लास लगाना बंद करेंगे। यह पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा, लेकिन मजबूती के साथ होगा। धरने में छात्रों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। सभी ने एक सुर में प्रशासन से लिखित समझौते की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed