{"_id":"68c9c1ff96c8a6cf2805d130","slug":"students-and-farmers-were-informed-about-the-latest-techniques-of-milk-product-processing-hisar-news-c-21-1-noi1022-711608-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विद्यार्थियों और किसानों को दुग्ध उत्पाद प्रसंस्करण की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विद्यार्थियों और किसानों को दुग्ध उत्पाद प्रसंस्करण की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी
Wed, 17 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी व विवि स्टाफ।
हिसार। विद्यार्थियों, किसानों और नव उद्यमियों को आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण तकनीकों से अवगत कराने के लिए लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में मंगलवार को उन्नत दुग्ध एवं दुग्ध-उत्पाद प्रसंस्करण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. विनोद कुमार की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि निदेशक अनुसंधान डॉ. नरेश जिंदल ने कहा कि दुग्ध उद्योग की सफलता के लिए वैज्ञानिक प्रक्रियाएं, स्वच्छता और मानकीकरण जरूरी हैं। इससे न केवल किसानों की आय बढ़ेगी बल्कि उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाला उत्पाद मिलेगा। विशिष्ट अतिथि डॉ. गुलशन नारंग ने कहा कि तकनीकी दक्षता और नवाचार, युवाओं और किसानों के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन डेयरी प्रौद्योगिकी विभाग, आईआईटी रोपड़ के आईहब अवध और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार की परियोजना के अंतर्गत किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वचालित दुग्ध-दुहन, त्वरित परीक्षण तकनीकों, क्रीम पृथक्करण व मोजरेला आधारित उत्पादों के निर्माण और विपणन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. सरिता, डॉ. तेजिंदर पाल सिंह, डॉ. सतीश जांगड़ा और डॉ. रचना मौजूद रहीं।
विज्ञापन