फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Striking Sanitation employees protested garbage collection in Hisar

Hisar: हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने कचरा उठान का किया विरोध, ट्रैक्टर चालक पर फेंकी बजरी-मिट्टी

Thu, 27 Oct 2022 09:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 09:47 AM IST
सार

नगर निगम के सफाई कर्मचारी 9 दिनों से हड़ताल पर है, जिस कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। हालात यह है कि शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। निगम ने 6 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 4 बजे कचरा प्वाइंट से कचरे का उठान करवाने का फैसला किया।

विज्ञापन
Striking Sanitation employees protested garbage collection in Hisar
हिसार में कचरा उठान का विरोध करते सफाई कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह पुलिस बल की मौजूदगी में कराए जा रहे कचरा उठान का विरोध किया। इस दौरान पुलिस बल व कर्मचारियों में खूब धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने कचरा भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक पर बजरी व मिट्टी फेंकनी शुरू कर दी। सफाई कर्मचारी सुए लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे दौड़ पड़े। इस पर पुलिस को हल्का बल इस्तेमाल करना पड़ा। इस घटनाक्रम में ट्रैक्टर चालक के सिर में चोटें आईं हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


नगर निगम के सफाई कर्मचारी 9 दिनों से हड़ताल पर है, जिस कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। हालात यह है कि शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। निगम ने 6 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 4 बजे कचरा प्वाइंट से कचरे का उठान करवाने का फैसला किया। इसे लेकर एक शेड्यूल भी तैयार किया गया और अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई। इसी के तहत निगम कर्मचारी पुलिस बल के साथ वार्ड 17 स्थित कैमरी रोड पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मौजूद जेसीबी ने कचरे का उठान शुरू किया। मगर कुछ ही मिनटों में सफाई कर्मचारी यहां पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। जिस कारण निगम कर्मचारियों को काम रुकवाना पड़ा। हालांकि तब तक एक ट्रॉली कचरे की भर गई थी। जब पुलिस कर्मचारी वहां कचरे से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को निकालने लगे, तो प्रदर्शनकारियों ने 
ट्रैक्टर चालक पर बजरी व मिट्टी फेंकनी शुरू कर दी। कुछ प्रदर्शनकारी सुए लेकर ट्रैक्टर के पीछे दौड़े। हालांकि पुलिस कर्मचारी कचरे से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को निकालने से कामयाब रहे। इसी बीच प्रदर्शनकारी व पुलिस कर्मचारी भिड़ गए और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल का इस्तेमाल कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने निगम कर्मचारियों की गाड़ियों पर भी बजरी व मिट्टी फेंकनी शुरू कर दी तो कर्मचारी गाड़ी में बैठ मौके से भाग निकले। फिर पुलिस कर्मचारी भी अपनी बस में बैठकर वहां से चल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed