फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Strictness... 100 reels of Chinese-made thread seized, three shopkeepers arrested

Hisar News: सख्ती...चीन निर्मित मांझे की 100 चरखी जब्त, तीन दुकानदार पकड़े

Fri, 23 Jan 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 23 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Strictness... 100 reels of Chinese-made thread seized, three shopkeepers arrested
हांसी। वसंत पंचमी से पहले पुलिस ने अवैध रूप से चीन निर्मित डोर (मांझा) बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वीरवार को डडल पार्क क्षेत्र निवासी शंकर लाल, रामपुरा मोहल्ला के रिंकू व सतीश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 100 चरखी डोर और डोर भरने की दो मशीनेें बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों से जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन


किला बाजार पुलिस चौकी से जांच अधिकारी जसवीर ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व अपराध रोकथाम के लिए रामपुरा मोहल्ला में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपनी दुकानों में अवैध रूप से चीन निर्मित डोर बेच रहे हैं। पुलिस ने शंकर लाल की दुकान से 42 चरखी डोर और डोर भरने की मशीन बरामद की। आरोपी रिंकू की दुकान से 27 चरखी डोर व डोर भरने की मशीन बरामद हुई। आरोपी सतीश की दुकान से भी 31 चरखी डोर बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि चीन निर्मित डोर बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed