फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Stationery shop remained open within 200 meters of the examination center

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में खुली रहीं स्टेशनरी शॉप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Stationery shop remained open within 200 meters of the examination center
हिसार। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) की ओर से रविवार को एचसीएस (एक्स ब्रांच) और अदर एलाइड सर्विसेज परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान धारा 144 की धज्जियां उड़ती नजर आईं। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में स्टेशनरी की दुकानें खुली रहीं। कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनाने में भी लापरवाही बरती गई। परीक्षा के दौरान करीब 50 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों की मानें तो दूसरे के मुकाबले पहला पेपर ज्यादा मुश्किल था।
विज्ञापन

प्रथम शिफ्ट सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 5 बजे तक की रही। परीक्षा को लेकर शहर में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 15 हजार 912 परीक्षार्थियो के बैठने की व्यवस्था की गई थी। पहली शिफ्ट में जीएस-1 की परीक्षा हुई, जिसमें विज्ञान, सामान्य ज्ञान, भूगोल, इतिहास आदि विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। यह परीक्षा 100 नंबरों की थी। दूसरी शिफ्ट में सीसेट की परीक्षा हुई, यह परीक्षा 100 नंबर की थी। परीक्षा की मेरिट पहले पेपर के मिलने वाले अंकों के आधार पर बनाई जाएगी, लेकिन दूसरे पेपर में पास होना जरूरी है। परीक्षा में ड्यूटी निभा रहे कर्मचारियों को जो आईडी कार्ड जारी किए गए उनकी फोटों पर कोई मुहर नहीं थी। ऐसे में कोई भी फोटो बदलकर फर्जी आईडी कार्ड बना सकता है। नियमानुसार आईडी कार्ड की फोटो पर ही मुहर लगी होनी चाहिए।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद जाम ने आमजन को किया परेशान
शाम को पांच बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही परीक्षार्थी अपने घरों के लिए निकले तो शहर में जगह-जगह जाम लग गया। परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी बस स्टैैंड के आसपास झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे तक यहां जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारा 144 की उड़ी धज्जियां
परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाई गई थी। मगर कुछ परीक्षा केंद्रों के आसपास इस धारा की धज्जियां उड़ती नजर आई। जाट सीनियर सेकेंडरी में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था, मगर परीक्षा के दौरान स्कूल के साथ लगती स्टेशनरी की दुकानें खुली रहीं, जबकि इनमें से एक-दो दुकानों में तो फोटोस्टेट मशीन भी लगी हुई है।
एक प्रश्न के दो विकल्प एक जैसे मिले
एक प्रश्न के दो विकल्प एक जैसे दिए हुए थे। यह प्रश्न राजनीति शास्त्र से संबंधित था और पेपर-1 में पूछा गया था। इस बारे में जब परीक्षार्थियों ने ड्यूटी दे रहे पर्यवेक्षकों से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने हाथ खड़े कर लिए और बोले कि वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकते।
उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरिटेंडेंट और परीक्षा ड्यूटी में लगे अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों के दस्तावेजों को भी देखा और मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता भंग न हो, इसके लिए पूरी तत्परता से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाए।
परीक्षार्थियों को जांच प्रक्रिया के कई चरणों से होकर गुजरना पड़ा
हिसार। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) की ओर से रविवार को आयोजित एचसीएस की परीक्षा के दौरान केंद्र में दाखिल होने से पहले परीक्षार्थियों को जांच प्रक्रिया के कई चरणों से होकर गुजरना पड़ा। सबसे पहले रोल नंबर व आईडी कार्ड की जांच की गई। फिर बायोमीट्रिक व आई स्कैनिंग की गई। परीक्षार्थियों की फोटोग्राफी की गई व हस्ताक्षर भी लिए गए। यही नहीं अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों की खाली सीटों की फोटोग्राफी की गई। रूम में प्रश्न पत्र का बंडल खोलने से पहले दो परीक्षार्थियों के भी सबूत के तौर पर हस्ताक्षर करवाए गए। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को पर्स, रूमाल, बेल्ट, हेयर बैंड आदि वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व जैमर लगाए गए थे। परीक्षा को लेकर 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।

जैमर ने कर्मचारियों को किया परेशान
सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगे हुए थे। उधर परीक्षा में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों को परीक्षा संबंधित कुछ डिटेल ऑनलाइन भेजनी थी। इसे भरने के लिए उन्हें बार-बार परीक्षा केंद्र से बाहर आना पड़ रहा था। चूंकि उस समय परीक्षा चल रही थी तो पुलिस कर्मचारी भी उनके साथ-साथ बाहर आ रहे थे कि कहीं कोई गड़बड़ी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed