फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   State's first embryo transplant laboratory built in Luwas

Hisar News: लुवास में बनी प्रदेश की पहली भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
State's first embryo transplant laboratory built in Luwas
हिसार। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के प्रांगण में स्थापित गोवंश भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला (ईटीटीआईवीएफ) उद्घाटन किया। गोवंश भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला (ईटीटीआईवीएफ) को नस्ल सुधार के लिए 5 करोड़ 83 लाख रुपये का वित्त पोषण भी दिया गया है। 15 से 20 किलो दूध देने वाली गायों के भ्रूण ही तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लैब के इंचार्ज प्रो. आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि गोकुल मिशन के तहत देश भर में 33 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हरियाणा में यह केंद्र लुवास में बनाया गया है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम गर्भाधान व अन्य तकनीकों के माध्यम से गोवंश की नस्ल सुधार करना है। मानवीय आईवीएफ प्रणाली की तरह ही पशुओं के तहत अधिक दूध देने वाली गायों के अंडाणुओं को इनक्यूबेटर में रखा जाता है और इसके बाद सरोगेट मदर के गर्भाशय में भ्रूण प्रत्यारोपित किया जाता है। इससे देसी गाय की नस्ल में भी सुधार होता है और गाय से अधिक दूध मिलता है। योजना के तहत पुश चिकित्सा, टीकाकरण, पशुधन बीमा, आहार संतुलन, दुग्ध रिकॉर्ड, प्रजनन प्रबंधन व राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जाता है। लैब में अब तक 26 भ्रूण प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। जिसमें 19 गोवंश का जन्म हो चुका है। फिलहाल साहीवाल नस्ल की गाय का सीमन लेकर उससे भ्रूण तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed