फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   State's first three-storey Guru Ravidas Girls Hostel to be built in Sector-33: Banwari Lal

सेक्टर-33 में बनेगा प्रदेश का पहला तीन मंजिला गुरु रविदास कन्या छात्रावास : बनवारी लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
State's first three-storey Guru Ravidas Girls Hostel to be built in Sector-33: Banwari Lal
हिसार। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों, छात्रावास के विद्यार्थियों तथा प्रशिक्षणाधीन आईपीएस अधिकार? - फोटो : Hisar
हिसार। शहर के सेक्टर-33 में रविवार दोपहर को सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने गुरु रविदास कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पहला कन्या छात्रावास तीन मंजिला बनेगा। छात्रावास में 30 कमरे, डायनिंग हॉल, पुस्तकालय, काउंसिलिंग हॉल सहित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके उपरांत संत शिरोमणि गुरु रविदास छात्रावास में आयोजित समारोह को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद नागरिकों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। योजना के तहत 1 लाख 80 हजार रुपये तक की आय वाले चिह्नित व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए खंड स्तर पर मेले आयोजित किए गए हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-चिरायु हरियाणा के तहत पात्र व्यक्तियों को 5 लाख रुपये तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। योजना के तहत पहले 15 लाख व्यक्तियों को सेवाएं प्रदान की जा रही थी, जिनको बढ़ाकर अब 28 लाख कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, डॉ. बी आर आंबेडकर आवास योजना, अंतरजातीय विवाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं में अनुसूचित जातियों एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने गुरु रविदास कन्या छात्रावास के निर्माण के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 41 लाख रुपये की धनराशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने समारोह में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, छात्रावास के विद्यार्थियों तथा प्रशिक्षणाधीन आईपीएस अधिकारी अभिनव भोला को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर महाबीर प्रसाद महीपाल, संस्था के प्रधान एसपी चाहलिया, भाजपा के जिला महामंत्री संजीव रेवड़ी, अभय राम अहलान, ओपी मेहरा, एसई डॉ जसवंत सिंह, एक्सईएन भीमसेन रंगा, संत कबीर छात्रावास के प्रधान रोशन लाल, जोगीराम खुंडिया, रत्न बड़गुज्जर, सुंदर सिंह नागर, काना राम चेलवाल, रघुबीर सुंडा, कर्मबीर रंगा, सुशील महीपाल, प्रो. मनोज मैडल, प्रो. पूजा आलयान, प्रो. बलवान, रमेश जनागल, फकीरचंद सेलवाल, रविंद्र चौपड़ा, दिनेश शास्त्री, ओपी सांगवान, राजकुमार सारस्वत, देशराज कंबोज, प्रदीप सरोहा, विकास एवं पंचायत विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षक कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

हिसार। सेक्टर 33 में गुरु रविदास कन्या छात्रावास का शिलान्यास करते सहकारिता मंत्री बनवारी लाल।

हिसार। सेक्टर 33 में गुरु रविदास कन्या छात्रावास का शिलान्यास करते सहकारिता मंत्री बनवारी लाल।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed