{"_id":"62015d6f66ef25751d42f502","slug":"state-government-is-now-eyeing-the-closure-of-old-age-pension-op-chautala-hisar-news-hsr6237433169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार की नजर अब बुढ़ापा पेंशन को बंद करने पर : ओपी चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार की नजर अब बुढ़ापा पेंशन को बंद करने पर : ओपी चौटाला
विज्ञापन
हिसार। कांग्रेस पार्टी ने एक साजिश के तहत मुझे 10 साल के लिए जेल भिजवाने का काम किया और फिर एक दुष्प्रचार फैलाया कि चौटाला जेल में मर जाएगा व पार्टी खत्म हो जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता ने उनकी गैर हाजिरी में संगठन को पहले से अधिक मजबूत बनाया। संगठनात्मक रूप से पूरे देश में इनेलो से कोई मुकाबला नहीं है। मौजूदा प्रदेश सरकार अब बुढ़ापा पेंशन को बंद करने पर तुली है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का।
ओपी चौटाला सोमवार को गांव कैमरी में आयोजित पार्टी के नलवा हलका के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। जेल से रिहा होने के बाद वह उन साथियों का आभार व्यक्त करने के लिए गए जो सर्दी और गर्मी व भूख-प्यास की परवाह किए बगैर एक साल तक सड़कों पर देश की कृषि और किसानों को बचाने के लिए डटे हुए थे। दुर्भाग्य से देश की राज सत्ता पर ऐसे लुटेरे लोगों का जाने अनजाने में कब्जा हो गया, जिन्होंने जातपात का जहर फैला कर और हमें आपस में लड़ा कर वोट हासिल किए। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन को प्रदेश सरकार खत्म करने की नीति पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश में पेंशनधारकों को अब तक पिछले साल दिसंबर और इस साल जनवरी महीने की पेंशन नहीं मिली है।
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि 16 जोन के संयोजक व गांव के अध्यक्षों की सूची 19 फरवरी की बैठक में लेकर आनी है। सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, सुनील लांबा, ओमप्रकाश गोयल, राष्ट्रीय सचिव चतर सिंह, युद्धवीर आर्य, राज सिंह मोर, राजेश गोदारा, सतपाल काजला, अजीत लितानी, होशियार सिंह, देवीलाल सिहाग, डॉ. सत्यनारायण, अन्नू सूरा, राजीव राजा, प्रदीप बाजिया, जिला प्रवक्ता रमेश चुघ, प्रमोद बागड़ी, रामनिवास पायल, ललिता, वेदकौर, तेलूराम सरपंच, होशियार खान, अनिल डांगी, राजबीर सिंधु, जितेंद्र श्योराण मौजूद रहे।