फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Spread panic by firing six rounds at Hotel Kuber

Hisar News: होटल कुबेर पर छह राउंड फायर कर फैलाई दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Spread panic by firing six rounds at Hotel Kuber
हिसार। दिल्ली रोड पर शीशमहल बैंक्ववेट हॉल से सटी गली में स्थित होटल कुबेर पर रविवार रात करीब 11 बजे 20-25 युवकों ने हंगामा किया। इनमें से एक युवक ने होटल पर छह गोलियां चलाईं, जो शीशों पर लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग करने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल उज्जैन के एक कर्मचारी को भी पीटा। इसी बीच पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर हमलावर फरार हो गए। पूरा घटनाक्रम होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि सोमवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है। फिलहाल मामला आपसी कहासुनी से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन


अर्बन स्टेट थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि रात में होटल पर फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। कुबेर होटल में काम करने वाले कोथकलां निवासी सोनू की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। उसने बताया कि वह होटल में सफाईकर्मी है। रात करीब सवा दस बजे गली में शोर-शराबा हो रहा था, जिसे सुनकर उसके साथी अनूप और मंजीत होटल से बाहर गली में आए। वहां पर चार-पांच युवक उज्जैन होटल के एक कर्मचारी को पीट रहे थे। वे उस कर्मचारी को छुड़वाने के लिए गए। कुछ देर बाद वे होटल में आ गए और शटर बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद 20-25 युवक होटल के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। इनमें से एक युवक ने पिस्तौल से छह फायर किए। गोलियां होटल के शीशों पर लगीं। कुछ युवकों ने पथराव भी किया। इसी बीच पुलिस की गाड़ी के सायरन की आवाज सुनकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


---

होटल के कर्मचारी के साथ मारपीट और कुबेर होटल पर गोलीबारी करने के मामले की जांच कर रहे हैं। होटल के सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज में जो युवक नजर आ रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी कहासुनी का मामला नजर आ रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed