फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sports Day Special: Showed strength in world hockey, now daughters are preparing for Asian Games

खेल दिवस विशेष : विश्व हॉकी में दिखाया दम, अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटीं बेटियां

Tue, 29 Aug 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 29 Aug 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sports Day Special: Showed strength in world hockey, now daughters are preparing for Asian Games
हिसार में एस्ट्रोटर्फ मैदान पर अभ्यास करतीं ​खिलाड़ी। 
हिसार। विश्व हॉकी में महिला खिलाड़ियों ने देश को नई पहचान दिलाई है। इस उपलब्धि में हिसार की बेटियों का भी अहम योगदान रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से निकली बेटियों ने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। टोक्यो में हुए ओलंपिक में हिसार के गांव कैमरी से शर्मिला गोदारा और पुलिस लाइन की उदिता ने हॉकी स्टिक का जादू दिखाया। अब बेटियां एशियन गेम्स और ओलंपिक की तैयारी में जुट गई हैं। फिलहाल बंगलुरू में कैंप लगा हुआ है।
विज्ञापन

इस कैंप में हिसार की पुलिस लाइन की उदिता, सोनिका और एचएयू कैंपस में रहने वाली दीपिका अभ्यास कर रही हैं। पदक जीतने के लिए सुबह-शाम पांच से छह घंटे पसीना बहा रही हैं। इन बेटियों ने अपने कॅरिअर की शुरुआत मिट्टी के मैदान से की थी। आज बेटियों ने ओलंपिक तक का सफर पूरा किया। इन बेटियों से प्रेरणा लेकर अन्य बेटियों ने भी हॉकी स्टिक थामी और प्रशिक्षण लेना शुरू किया। हर साल 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। खेल दिवस की पूर्व संध्या पर इन महिला हॉकी खिलाड़ियों से बातचीत के अंश इस प्रकार हैं।
विज्ञापन



फिलहाल एशियन गेम्स फिर ओलंपिक पर फोकस रहेगा। दोनों ही बड़े लेवल के गेम हैं। इसकी तैयारी में लगी हुई हूं। पांच से छह घंटे कैंप में अभ्यास करती हूं। फिटनेस के लिए जिम जाती हूं। 2008 में मैंने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल से कोच बलराज सोढ़ी के पास हॉकी की शुरुआत की थी। पिछले साल कॉमनवेल्थ में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनिका, हॉकी खिलाड़ी

वेट मेनटेन रखने के लिए डाइट का पूरा ध्यान रखती हूं। अभी बंगलुरू कैंप में हूं। फिलहाल एशियन गेम्स और ओलंपिक की तैयारी कर रही हूं। मैंने 12 साल पहले हॉकी से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। मेरा सबसे बड़ा सपना ओलंपिक में खेलना और स्वर्ण पदक जीतना है। इस सपने काे एक दिन पूरा करके दिखाउंगी।

- दीपिका, हॉकी खिलाड़ी

पिछले ओलंपिक में भले ही पदक नहीं जीत पाए। मगर टोक्यो ओलंपिक से काफी सबक लिया। ओलंपिक में रही कमियों को दूर कर रहे हैं। फिलहाल एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हूं। मुझे यहां तक पहुंचाने में परिवार के सदस्यों का अहम योगदान रहा है। वह मुझे आज भी हॉकी के प्रति प्रेरित करते हैं।
- उदिता, हॉकी खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed