फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SPO accused of assault, put on line duty

Hisar News: एसपीओ पर मारपीट का आरोप, लाइन हाजिर किया

Mon, 26 Jan 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 26 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
SPO accused of assault, put on line duty
हांसी। गांव सुलेमान बाड़ा के दो सगे भाइयों के साथ सिसाय पुल पुलिस चौकी में मारपीट के आरोप के बाद एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

सुलेमान बाड़ा के तेजभान और पवन कुमार और गांव के ही रोहतास के बीच विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस चौकी में पंचायत बुलाई गई थी। आरोप है कि पंचायत के दौरान तेजभान और पवन कुमार को चौकी के एक अलग कमरे में बुलाया गया। वहां एसपीओ उनके साथ मारपीट की। पीड़ितों का कहना है कि एसपीओ रोहतास का रिश्तेदार है और दबाव बना रहा था। चौकी से लौटने पर उन्होंने ग्रामीणों को पूरी घटना बताई और कमर पर लगे डंडों के निशान दिखाए।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीण सिसाय पुल चौकी पहुंचे और एसपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौकी इंचार्ज रविकांत ने बताया कि विवाद उनकी अनुपस्थिति में हुआ। जानकारी मिलने पर एसपीओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed