{"_id":"a5690bd3f207ed0f920c4daeec92dac3","slug":"special-team-re-check-girdawari-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरदावरी रिपोर्ट जांचने खेतों में पहुंची स्पेशल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरदावरी रिपोर्ट जांचने खेतों में पहुंची स्पेशल टीम
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लो की स्पेशल टीम के साथ वीरवार को हांसी के गांव सुलतानपुर में जाकर कपास की फसल में हुए खराबे को देखा।
विज्ञापन
किसानों से बातचीत कर फसल की विशेष गिरदावरी के बारे में फीडबैक लिया। अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लो औचक निरीक्षण के तहत वीरवार को हिसार पहुंचे।
उनके साथ एक राजस्व अधिकारी तथा तीन तहसीलदार की स्पेशल टीम भी थी। यह टीम अलग अलग एरिया में जाकर गिरदावरी रिपोर्ट की पड़ताल करने पहुंची।
इसमें गांव के लोगों से बातचीत कर गिरदावरी के तरीके पर भी जानकारी ली गई। इसके बाद इस टीम ने एसएस ढिल्लो को पूरी रिपोर्ट दी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने हिसार उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे, जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान, एसडीएम अशोक बंसल, बरवाला के एसडीएम प्रशांत अटकान, हांसी के एसडीएम मुकेश सोलंकी, कृषि उपनिदेशक विनोद फौगाट सहित अन्य अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
इन अधिकारियों की ओर से तैयार की गई गिरदावरी की पड़ताल रिपोर्ट को भी जांचा। पड़ताल रिपोर्ट में अधिकारियों ने अपने स्तर पर गांव में जाकर जांच की थी।
एसीएस एसएस ढिल्लों ने हांसी के गांव सुलतानपुर के खेतों में जाकर औचक निरीक्षण किया। किसानों की कपास की खराब हुई फसल के बारे में जानकारी हासिल की।
उन्होंने मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मंडियों में आई फसलों की आवक बारे में भी ब्योरा लिया। इस स्पशेल टीम की अनुशंसा के बाद ही जिले की गिरदावरी रिपोर्ट फाइनल की जाएगी।
विज्ञापन
टीम शुक्रवार को भी जिले में कुछ स्थानों पर निरीक्षण करेगी।
बस अड्डे पर निरीक्षण करने पहुंचे
अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लो ने बस स्टैंड व वर्कशाप का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे व जीएम रोडवेज मुनीष लोहान थे।
अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी रूटों पर जाने वाली बसें अपने निर्धारित समय अनुसार चलें ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे यह भी सुनिश्चित करें कि बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। बसों के रखरखाव में कोई कसर न रखें और रूट पर जाने से पहले नियमित जांच करें।