{"_id":"66254c5d5da4b12b810ffe16","slug":"special-repair-work-of-hansi-jind-road-started-hisar-news-c-21-hsr1005-366209-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हांसी-जींद रोड की विशेष मरम्मत का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हांसी-जींद रोड की विशेष मरम्मत का काम शुरू
विज्ञापन
जींद मार्ग पर मशीन द्वारा उखाड़ी जा रही सड़क।
हांसी। हांसी-जींद रोड की विशेष मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। शुरुआती चरण में इस पर तारकोल की लेयर उखाड़ने का काम चल रहा है। हांसी-जींद रोड पर गुलकनी तक इसकी मरम्मत होगी। रोड के 26 किलोमीटर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी।
रोड की चौड़ाई 10 मीटर होगी। यहां पर वर्तमान सड़क को उखाड़ कर बिटुमन की दो लेयर बिछाई जाएंगी। इस रोड के निर्माण के लिए बीते वर्ष 21 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। जिसमें से करीब 15 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा इसकी विशेष मरम्मत करवाई जा रही है। इस रोड की पांच वर्ष पहले मरम्मत हुई थी। अभी रोड पर कई जगहों पर गड्ढे हैं। पांच वर्ष पहले रोड बनाने वाली एजेंसी के पास ही इसकी जिम्मेवारी थी। उसका कार्यकाल पूरा होने के बाद नए सिरे से टेंडर लगाया गया। रोड का निर्माण होने से वाहन चालकोंं को काफी फायदा होगा। हांसी-जींद रोड पूरे हिसार जिले को जींद से जोड़ता है। हिसार के साथ फतेहाबाद, सिरसा से जींद, पानीपत, करनाल आने-जाने वाले लोग इसी रोड का उपयोग करते हैं। हांसी से चंडीगढ़ जाने वाले लोग भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। यह रोड राजकीय राजमार्ग 12 का हिस्सा है।