{"_id":"6ae6251ce2c0d45a180bb8f5","slug":"sparking-a-movement-for-cleanliness-from-streets-to-wards-hisar-news-c-21-hsr1020-984426-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सड़कों से लेकर वार्डों तक स्वच्छता की जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सड़कों से लेकर वार्डों तक स्वच्छता की जगाई अलख
Sat, 31 Oct 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
हांसी में सफाई अभियान चलाते कर्मचारी स्रोत : नगर परिषद
हांसी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम के तहत शनिवार को नगर परिषद ने सफाई अभियान चलाकर सड़कों से लेकर वार्डों तक स्वच्छता की अलख जगाई। दोपहर को शुरू हुए इस विशेष अभियान में विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों की सफाई करवाई गई। वार्ड-9 और 17 के अलावा हिसार-दिल्ली रोड, काली देवी रोड, जींद रोड तथा क्रांतिकारी चौक से तोशाम चौक तक सफाई अभियान चलाया गया।
नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित रूप से अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में आमजन का सहयोग भी जरूरी है। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं डालना चाहिए और निर्धारित स्थानों पर ही कचरे का निस्तारण करना चाहिए। नगर परिषद स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।