फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   SP examined One way rout plan

एसपी पहुंचे शहर का वन वे रूट प्लान देखने

Thu, 17 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 17 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
SP examined One way rout plan

एसपी सतेंद्र गुप्ता ने बुधवार को नए रूट प्लान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जनता से फीडबैक लेकर व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे।

विज्ञापन


बरवाला चुंगी से बस अड्डा और बस अड्डा से लेकर जिंदल चौक तक कहीं पर भी जाम नहीं लगने देंगे। शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली इस प्रमुख सड़क को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिन से यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए रूट प्लान पर काम चल रहा है, जिसमें पहले चरण में नागोरी गेट से पारिजात चौक तक वन वे करने का प्रस्ताव है, जिस पर ट्रायल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद व्यापारियों ने विरोध कर कुछ नए सुझाव दिए। नए सुझाव के बाद अब व्यापारियों के दिए रूट प्लान के हिसाब से ट्रायल चल रहा है।

पुलिस का नया बदलाव
पुलिस की ओर से नए रूट प्लान के हिसाब से गुरुद्वारा के सामने डिवाइडर को तोड़ा गया था, जिससे फायदा मिलने की बजाए दिक्कतें होने लगी।

अब पुलिस गुरुद्वारा से लेकर नागोरी गेट तक पूरे डिवाइडर को हटाएगी, जिससे बस अड्डे से नागोरी गेट की ओर जाने वाला ट्रैफिक गुरुद्वारा के पास से एक-दो लेन की बजाय चार लेन में चलेगा।

गड्ढे हटेंगे तो मिलेगी स्पीड
पुलिस की ओर से नगर निगम को प्रमुख सड़कों की सूची सौंपी जाएगी, जिसमें सड़कों के बीच बने गड्ढे व ऊंचे नीचे मैनहोल की जानकारी होगी।

इनको ठीक करने से यातायात को बेहतर ढंग से चलाया जा सकेगा। इसके अलावा सड़कों के लेवल को भी बेहतर बनाया जाएगा।

लेनिंग सिस्टम से सुधरेगी व्यवस्था
पुलिस शहर में सभी प्रमुख सड़कों पर पट्टी लगवाएगी, जिससे लेनिंग सिस्टम को शुरू किया जाएगा। ऑटो चालकों के लिए लेन तय की जाएंगी। भारी वाहनों के लिए अलग से लेन रखने का प्रस्ताव है, जिससे जाम की स्थिति से निपटने में सहयोग मिलेगा।

फीडबैक को बनाया जाएगा आधार
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए व्यापारी, दुकानदार, ऑटो यूनियन सहित इंजीनियरिंग एक्सपर्ट से फीडबैक लिया जाएगा।

किस जगह, किस तरह से बेहतर व्यवस्था हो, इसके लिए फीडबैक को आधार बनाया जाएगा। सड़क के किनारे अवैध तौर पर वाहन पार्किंग वालों के चालान किए जाएंगे।

लाइफ लाइन की तीन राइडर करेंगी निगरानी
शहर के अंदरूनी हिस्से में जिंदल चौक से बस अड्डे तक ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तीन अतिरिक्त मोटर साइकिल राइडर प्रदान किए गए हैं, जिनमें एक मोटरसाइकिल बरवाला चुंगी से बस अड्डा, दूसरी राइडर बस अड्डा हिसार से फव्वारा चौक तक और तीसरी राइडर फवारा चौक से जिंदल पुल हिसार तक निगरानी करेगी।


पुलिस बोलेगी मीठी बोली ........
एसपी सतेंद्र गुप्ता ने डीएसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ ढांडा को निर्देश दिए कि यातायात पुलिस के जवान सभी वाहन चालक और नागरिकों से मधुर व्यवहार करें। अपनी ड्यूटी निष्ठा के साथ करें। अगर पुलिस का व्यवहार मधुर होगा तो नागरिक भी सहयोग करेंगे।

यहां किया दौरा
एसपी सतेंद्र गुप्ता ने बुधवार को डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा के साथ शहर के अंदरूनी हिस्से में जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, कैंप चौक, मटका चौक, फव्वारा चौक, पारिजात चौक, नागोरी गेट, बस अड्डा, ऑटो मार्केट, पड़ाव चौक, बरवाला चुंगी तक का निरीक्षण किया। हर चौक-चौराहे पर यातायात संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्हें हल करने के बारे में विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed