फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   South Bypass ROB: If Delhi Road is closed, heavy vehicles started passing through Sector 9-11 and Satrod

साउथ बाईपास आरओबी : दिल्ली रोड बंद की तो सेक्टर 9-11 और सातरोड़ से गुजरने लगे भारी वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
South Bypass ROB: If Delhi Road is closed, heavy vehicles started passing through Sector 9-11 and Satrod
सेक्टर 9-11 से गुजरते भारी वाहन। - फोटो : Hisar
हिसार। साउथ बाईपास पर स्थित रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज के कारण दिल्ली रोड से भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इसे लेकर सातरोड़ के पास सड़क पर बड़े-बडे पत्थर रखे गए हैं। उधर साउथ बाईपास व दिल्ली रोड पर रास्ता बंद होने से भारी वाहन चालक अब सातरोड़ गांव व सेक्टर 9-11 से गुजरने लगे हैं। उधर, सेक्टरवासियों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि साउथ बाईपास पर बने रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल एजेंसी पाइल डालने का काम कर रही है। सेक्टर 9-11 में से गुजर रहे भारी वाहनों को लेकर बुधवार को आरडब्ल्यूए ने बैठक की। प्रधान प्रवीण जैन ने कहा कि सातरोड़ से साउथ बाईपास की तरफ रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज बनना शुरू हो गया है। इस कारण से तोशाम व राजस्थान जाने वाले भारी वाहनों को सेक्टर 9-11 के अंदर से जाने आने की परमिशन दी गई है। इससे सेक्टरवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हादसों का डर बना है। सेक्टर के डिवाडर पर रैलिंग लगाने का कार्य प्रगति पर है, जिसकी वजह से ठेकेदार ने पहले ही एक तरफ की रोड पर निर्माण सामग्री डाली हुई है। इससे रोड पर आवागमन पहले ही प्रभावित हो रहा है। प्रशासन से अपील है कि इस बारे में कोई उचित समाधान निकालकर सेक्टरवासियों को राहत दी जाए। बैठक में डीबी गुप्ता, जगबीर चहल, आरपी यादव, सुरेश जैन, सुमेर शर्मा, सुनील भट्टी, राम निवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो-तीन दिनों से ओवरब्रिज का काम शुरू होने के कारण भारी वाहन सातरोड़ गांव से गुजर रहे हैं। चूंकि सड़क पहले ही तंग है, जिससे दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। हादसे की भी संभावना बन रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्मवीर सातरोड़, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड-11

ओवरब्रिज के निर्माण के कारण दिल्ली रोड पर अवरोधक लगाकर भारी वाहनों के लिए बंद किया गया रास्ता।

ओवरब्रिज के निर्माण के कारण दिल्ली रोड पर अवरोधक लगाकर भारी वाहनों के लिए बंद किया गया रास्ता।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed