फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonu-Kiran entered the ring to buy the kit herself, now playing at the national level

खुद किट खरीद रिंग में उतरीं सोनू-किरण, अब राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sonu-Kiran entered the ring to buy the kit herself, now playing at the national level
बॉक्सर किरण गोदारा। संवाद - फोटो : Hisar
अश्वनी कुमार
विज्ञापन

हिसार। तीन साल पहले खुद खेल किट खरीद सोनू-किरण गोदारा रिंग में उतरीं तो मां ने खेलने से मना कर दिया, लेकिन दोनों ने संघर्ष जारी रखा और बॉक्सिंग में अपना करियर बनाने की ठान ली। अब दोनों जांलधर में शुरू हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में पंच का दम दिखा रही हैं।
किरण आदमपुर और सोनू सीसवाल की रहने वाली हैं। दोनों बॉक्सर राजस्थान के हनुमानगढ़ की एसकेडी यूनिवर्सिटी की ओर से खेल रही हैं। बॉक्सर सोनू और किरण बताती हैं कि जब उन्होंने बॉक्सिंग की शुरुआत की तो परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने खुद अपने पैसों से बॉक्सिंग किट खरीदी और अभ्यास करना शुरू कर दिया। खेल अभ्यास शुरू करने के छह माह बाद वह सुभाष चंद्रा फाउंडेशन से जुड़ीं और उसके तहत प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी। फिलहाल वह पूर्व जिला खेल अधिकारी एवं खेल इंचार्ज सूबे सिंह बेनिवाल के नेतृत्व में कोच लक्ष्मण रावत से प्रशिक्षण ले रही हैं। वहीं इस चैंपियनशिप में सोनू, किरण के अलावा चंद्रिका और वीना भी भाग ले रही हैं। किरण 70 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रही है, वहीं सोनू की रविवार से फाइट शुरू होगी। वह 54 किलोग्राम भारवर्ग में पंच का दम दिखाएगी।
विज्ञापन

मां को नहीं था खेलना पसंद तो पिता ने दिया साथ
किरण बताती हैं कि उनकी माता संतरो देवी को खेलना पंसद नहीं था। मां कहती थीं कि खेल में कुछ नहीं रखा है। रोजाना आनाजाना नहीं करना है, लेकिन पिता राम सिंह ने जब साथ दिया तो बेटी का हौसला बढ़ गया और पीछे मुड़कर नहीं देखा। किरण बताती हैं कि अब तो पिता के अलावा मां भी मुझे खेलने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों का सपना गोल्ड मेडल जीतना
बॉक्सर सोनू-किरण का कहना है कि इस चैंपियनशिप में उनका सपना गोल्ड मेडल जीतना है। इसको लेकर उन्होंने दिन-रात मेहतन की थी। बॉक्सिंग कोच लक्ष्मण रावत का कहना है कि इस चैंपियनशिप को लेकर खिलाड़ियों की तैयारी पूरी है। शनिवार को किरण ने जीत हासिल करते हुए अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। (संवाद)

बॉक्सर सोनू।  संवाद

बॉक्सर सोनू। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed