फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonu is still alive, sir... the family pleaded with the SDM; the brother said - the government or the embassy has not yet officially confirmed the death.

Hisar News: सोनू अभी जिंदा है साहब...परिजनों ने एसडीएम से लगाई गुहार, भाई बोला-अभी सरकार या दूतावास से नहीं हुई माैत की आधिकारिक पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sonu is still alive, sir... the family pleaded with the SDM; the brother said - the government or the embassy has not yet officially confirmed the death.
नारनौंद में एसडीएम से मिलने पहुंचे मदनहेड़ी के ग्रामीण। 

विज्ञापन

बास। गांव मदनहेड़ी के दो युवकों सोनू और अमन से संपर्क नहीं होने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। सोनू की मौत की पुष्टि नहीं होने से उसके परिजन चिंता में है कि उससे संपर्क क्यों नहीं हो रहा। अभी दोनों युवकों का पता लगाने के लिए भारत सरकार से भी किसी तरह की मदद नहीं मिली है।

शुक्रवार को सोनू और अमन के परिजन दिल्ली से लौट आए। उन्हें विदेश मंत्री से मिलने का समय नहीं मिल पाया। यहां आकर वे एसडीएम विकास यादव से मिलने पहुंचे। सोनू के भाई अनिल ने कहा कि जब तक सरकार या दूतावास से आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, वे मानते हैं कि सोनू अभी जिंदा है। उसका पता लगवाने में मदद करें साहब।
विज्ञापन


एमडीएम ने भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव प्रयास करेंगे। अनिल ने बताया कि भाई विकास को 19 सितंबर को रूसी भाषा में एक संदेश मिला था, जिसे अनुवाद करने पर पता चला कि भेजने वाला व्यक्ति खुद को एक सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कोर्चागिन दानिल पेत्रोविच बता रहा है। मैसेज में कहा गया कि सोनू 6 सितंबर से लापता है और अब उसका शव रोस्तोव लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछते हुए संदेश भेजा गया कि उसका अंतिम संस्कार कहां किया जाए। सोनू को मृत मानते हुए उसकी फोटो भेजी, लेकिन वह उसकी नहीं थी। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बताया कि पिछले 15 दिनों से विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं। दोनों परिवारों की हरसंभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed