फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonali Phogat's family to move HC for CBI probe

सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट जाएगा सोनाली फोगाट का परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat's family to move HC for CBI probe
हिसार। भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में सीबीआई जांच को लेकर अब परिवार हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। परिवार की तरफ से मंगलवार को हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को भी इस बारे में पत्र लिखा गया है। इस बारे में सोनाली फोगाट के भांजे विकास ने जानकारी दी है। दूसरी ओर परिवार के लोगों का कहना है कि गोवा पुलिस अपना समय व्यतीत कर रही है। प्रदेश सरकार भी सीबीआई जांच को लेकर चिंतित नहीं है। सीएम से दोबारा मिलने को लेकर समय मांगा गया है।
विज्ञापन

सरकार सुधीर की कर रही मदद
सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट के भांजे एडवोकेट विकास का कहना है कि सरकार ने अभी तक मामले की सीबीआई जांच शुरू नहीं करवाई है। अब सीबीआई जांच को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। विकास का कहना है कि सरकार आरोपी सुधीर की मदद कर ही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच होती तो आरोपी सुधीर को भी गोवा पुलिस अपने साथ लेकर आती। ये सब गोवा पुलिस द्वारा लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा हैं। सीबीआई जांच को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिल चुके है। फार्म हाउस पर आए कई भाजपा नेताओं से भी गुहार लगा चुके हैं। मगर, उसके बाद भी मामले की गंभीरता से जांच नहीं की जा रही।
विज्ञापन

मामले को दबाने का कर रही प्रयास
सोनाली के भाई रिंकू ढाका का कहना है कि गोवा पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। जांच के लिए आई गोवा पुलिस प्रॉपर्टी के चारों तरफ घूम रही है। गोवा पुलिस के यहां आने का मकसद बस समय बितना है। सोनाली की मौत के दो दिन तक आरोपी सुधीर के पास उसका मोबाइल फोन रहा था। गोवा पुलिस सुधीर के मोबाइल फोन की रिकॉर्डिंग तक नहीं जांच पाई है। अगर, रिकॉर्डिंग जांचे तो पता चल सकता है कि सोनाली की मौत के बाद सुधीर किस किस से संपर्क किया। गोवा सरकार मामले का दबाना चाहती है। तीन दिन के बाद गोवा पुलिस ने सुधीर और सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। उसके बावजूद भी पुलिस हत्या मामले में कोई जांच नहीं कर रही। उनका कहना है कि सीएम से समय मिलने के बाद दोबारा उनसे मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed