फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sonali Phogat murder case: CBI submits written submission in court to dismiss accused Sudhir Sangwan's bail plea

सोनाली फोगाट हत्याकांड : आरोपी सुधीर सांगवान की जमानत याचिका खारिज कराने के लिए सीबीआई ने कोर्ट में दी लिखित दलील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat murder case: CBI submits written submission in court to dismiss accused Sudhir Sangwan's bail plea
हिसार। भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्याकांड में गोवा की जिला अदालत में आरोपी सुधीर सांगवान की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से आरोपी की जमानत याचिका खारिज कराने के लिए लिखित दलील पेश की है। उसकी कॉपी आरोपी के वकील को दे दी है। अब 22 जून को आरोपी के वकील की तरफ से जमानत याचिका मंजूर करने की दलील पेश की जाएगी। वहीं, हत्या के मामले में दूसरे आरोपी सुखविंदर को हाईकोर्ट से 3 मई को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि सोनाली फोगाट की 22 अगस्त 2022 की रात को गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार का आरोप है कि सुधीर सांगवान, सोनाली की प्रॉपर्टी हड़पना चाहता था, इसलिए उसने सुखविंदर के साथ मिलकर ड्रग्स देकर सोनाली की हत्या कर दी। सोनाली की मौत की सूचना मिलने के बाद गोवा पहुंचे उसके भाई रिंकू ने गोवा पुलिस को शिकायत देकर सुधीर सांगवान और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पोस्टमार्टम के दौरान सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान मिले। सोनाली की मौत के बाद रिजॉर्ट के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिनमें सुधीर सांगवान सोनाली को बोतल के जरिये कुछ पिलाता नजर आया और उसके बाद ही सोनाली की तबीयत बिगड़ गई थी और बाद में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed