{"_id":"6341150e87aa87406516cc08","slug":"sonali-phogat-cbi-team-may-come-to-hisar-today-sonali-family-statement-will-be-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: आज हिसार आ सकती है सीबीआई की टीम, सोनाली के परिवार के बयान किए जाएंगे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonali Phogat: आज हिसार आ सकती है सीबीआई की टीम, सोनाली के परिवार के बयान किए जाएंगे दर्ज
Sat, 08 Oct 2022 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:43 AM IST
सार
सोनाली फोगाट हत्याकांड सीबीआई को 13 सितंबर को सौंपा गया था। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने फतेहाबाद में जाकर जांच की। गोवा में होटल जाकर भी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में सीबीआई की टीम आज परिवार के बयान लेने हिसार आ सकती है। टीम ने सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका से संपर्क किया है और जल्द ही हिसार आने की बात की है। इसमें परिवार के साथ बातचीत कर उनके बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट हत्याकांड को सीबीआई को 13 सितंबर को सौंपा गया था। जिसके बाद सीबीआई की टीम ने फतेहाबाद में जाकर जांच की। गोवा में होटल जाकर भी जानकारी जुटाई। सीबीआई टीम ने अब सोनाली के भाई रिंकू ढाका से संपर्क किया है। टीम ने जल्द ही हिसार आने की बात कही है। जिसमें परिवार से बातचीत की जाएगी। रिंकू ने बताया कि हमें सीबीआई जांच पर पूरा भरोसा है। परिवार को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर सोनाली की बहन रुकेश ढाका ने कहा कि समर्थकों से बातचीत कर चुनाव का फैसला लेंगे। चुनाव में नामांकन करने के लिए अभी एक सप्ताह का समय है। हम आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे। आम आदमी पार्टी अपने मुद्दे पर चुनाव लड़ें। रुकेश के पति अमन पूनिया ने कहा कि करीब एक महीने पहले आई चिठ्ठी पर पुलिस ने कोई जांच नहीं की है। अब दूसरी चिठ्ठी आने पर मीडिया के सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सोनाली के समर्थकों से बातचीत के बाद चुनाव में उतरने का फैसला लेंगे।
विज्ञापन