{"_id":"609adb7e8ebc3e34684abeb2","slug":"sonali-case-hisar-news-rtk608100068","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चर्चा में सोनाली फौगाट: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर दर्ज करवाया केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर चर्चा में सोनाली फौगाट: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर दर्ज करवाया केस
Wed, 12 May 2021 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:01 AM IST
सार
शिकायत में सोनाली फौगाट ने बताया कि करीब 10 दिन से कुछ लोग फेसबुक पर उन पर अभद्र कमेंट कर रहे थे। इस कारण उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। इन टिप्पणियों से वह और उनका परिवार मानसिक परेशानी में है।
विज्ञापन
Sonali Phogat
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर चर्चाओं में रहने वाली टिकटॉक स्टार एवं भाजपा नेता सोनाली फौगाट एक बार फिर चर्चा में है। फौगाट ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 17 लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया है। अब मिलगेट थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में संत नगर निवासी भाजपा नेता सोनाली फौगाट ने बताया कि वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र से भी जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी शेयर करती हैं।
विज्ञापन
शिकायत में सोनाली फौगाट ने बताया कि करीब 10 दिन से कुछ लोग फेसबुक पर उन पर अभद्र कमेंट कर रहे थे। इस कारण उनके मान सम्मान को ठेस पहुंची है। इन टिप्पणियों से वह और उनका परिवार मानसिक परेशानी में है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 509 व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनाली के पीए सुधीर सांगवान ने बताया कि हमने 17 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें कुछ राजनीतिक लोग भी हैं।
विज्ञापन
पहले भी सुर्खियों में रहीं हैं फौगाट
सोनाली फौगाट का एक वीडियो 2020 में काफी वायरल हुआ था। इसमें वह मार्केट कमेटी के सचिव को चप्पल से मारती हुई दिखाई दे रही थीं। यह मामला काफी दिन तक सुर्खियों में रहा था। इसमें दोनों पक्षों की ओर से पंचायतें भी हुई। विवाद के बाद मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह का हिसार से तबादला हो गया था। फिलहाल यह मामला अदालत में चल रहा है।
पिछले महीने सोनाली फौगाट ने फेसबुक पर दुष्यंत चौटाला का विरोध करने वाले लोगों पर सवाल उठाए थे। इसमें वह कह रही थी कि आपने दुष्यंत का क्या उखाड़ लिया। वह अपने कार्यक्रम करके लौट गया।यह वीडियो भी काफी वायरल हो गया था।
सोनाली फौगाट की शिकायत मिली है। इस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है।- सुखजीत थाना प्रभारी, मिल गेट हिसार