{"_id":"651b00f0865cda7c600ad7d7","slug":"son-and-daughter-in-law-go-missing-after-argument-with-father-case-registered-hisar-news-c-21-1-hsr1020-231136-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पिता से कहासुनी के बाद पुत्र-पुत्रवधु हुए लापता, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पिता से कहासुनी के बाद पुत्र-पुत्रवधु हुए लापता, मामला दर्ज
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव ढाणी सीसवाल से पिता से कहासुनी के बाद पुत्र-पुत्रवधु घर से बिना बताये कहीं चले गये और अभी तक वापिस नहीं लौटे। उन्होंने अपने स्तर पर उनकी काफी तालाश की लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लापता पुत्र-पुत्रवधु की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी सीसवाल निवासी सुजान सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे उसकी अपने पुत्र मानसिंह के साथ कहासुनी हो गई। बाद में उसका पुत्र मानसिंह व शिवानी घर पर बिना बताये कहीं चले गये और वापिस नहीं लौटे। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तालाश की लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने सुजान सिंह की शिकायत के आधार पर धारा 346 के तहत मामला दर्ज किया है।