फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Some have seats and some have batteries, more than 30 buses are throwing dust in the workshop.

किसी में सीट तो किसी में बैटरी, वर्कशॉप में 30 से ज्यादा बसें फांक रही धूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Some have seats and some have batteries, more than 30 buses are throwing dust in the workshop.
हिसार। रोडवेज अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज रोडवेज वर्कशॉप में 30 से 35 बसें धूल फांक रही हैं। हालात ये हैं कि किसी बस में सीट नहीं तो किसी में बैटरी तक नहीं हैं। वहीं, स्टाफ की कमी के कारण भी कुछ बसें नहीं दौड़ पा रही हैं। लंबे समय से वर्कशॉप में खड़ी इन बसों को आज तक अधिकारियों ने ठीक करवाने के लिए जहमत तक नहीं उठाई, जबकि रोजाना विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न रूटों पर बसें चलाने की मांग आ रही हैं। कई बार बस चलाने को लेकर विद्यार्थी रोडवेज अधिकारियों से गुहार भी लगा चुके हैं। दरअसल, ये बसें कोरोना काल से पहले की चली हुई हैं, मगर इन बसों की कमियों को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। ऐसे में कोरोना काल के बाद से इन बसों का कोई प्रयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

-------------------------
चार रोडवेज बसें हुई थी एक्सीडेंट, एक को किया जा चुका ठीक -
वहीं, रोडवेज की चार बस एक्सीडेंट के बाद से वर्कशॉप में खड़ी की हुई थी। इनमें एक बस का जयपुर, एक दिल्ली, एक अंबाला और एक का बालसमंद में एक्सीडेंट हुआ था। चार में से एक बस को ठीक किया जा चुका है, जबकि तीन बसें ठीक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---------------------------
इतने हैं चालक, परिचालक और बसें
- कुल बसें- 174
- चल रही: 135
- कुल चालक: 173
- डयूटी पर: 115
- कुल परिचालक: 212
- डयूटी पर: 135
-------------------------------------
कोट -
वर्कशॉप में खड़ी बसों को चेक करवाया जाएगा कि किन-किन बसों में सीट और बैटरी नहीं है। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी से जबाव मांगा जाएगा और एक्शन लिया जाएगा। हमारे पास जहां-जहां बसें चलाने की मांग आ रही हैं, उन रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed