फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   soan chiraiya in hisar

सोन चिड़िया की करेंगे ब्रीडिंग,काले भंवरे-तितलियों के लिए डियर पार्क में लगेंगे पौधे

Fri, 21 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
soan chiraiya in hisar
प्रकृति का बढ़ता दोहन वन्य जीवों के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। वन्य जीवों की बहुत सी प्रजातियां लुप्त हो चुकी है तो कई लुप्त होने की कगार पर है। लगातार पेड़ों की अंधाधुंध कटाई होने से वन क्षेत्र घटता गया। इसी कारण ही आज वन्य जीवों के लिए प्राकृतिक वातावरण खत्म होता जा रहा है। आज राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस है। इसको लेकर हमने वन विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि हम सोन चिड़िया की ब्रीडिंग करेंगे। काले भंवरे और तितलियों के लिए डियर पार्क में पौधे लगाए जाएंगे ताकि इनका संरक्षण हो सके।
विज्ञापन

वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग के डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर वेदप्रकाश का कहना है कि आज भी राजस्थान के जैसलमेर, ग्वालियर में काफी सोन चिड़िया हैं। हमारे यहां से सोन चिड़िया लुप्त हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि यदि कहीं भी सोन चिड़िया दिखाई दी तो उसे पकड़कर पिंजरे में रखा जाएगा। उसकी ब्रीडिंग कर उसे पाला जाएगा, ताकि इन्हें बचाया जा सके। इसी प्रकार काला भंवरा और तितलियों को बचाने के लिए डियर पार्क में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इसको लेकर जल्द ही वहां काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि इनका संरक्षण किया जा सके। साथ ही डियर पार्क में आने वाले लोगों को भी वन्य जीवों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

आदमपुर और सिवानी में होती थीं काफी सोन चिड़िया
आदमपुर और सिवानी में पहले काफी सोन चिड़िया होती थी, मगर आज यह लुप्त हो चुकी है। वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग के वाइल्ड लाइफ ऑफिसर वेद प्रकाश का कहना है कि अब प्रयास रहेगा कि कहीं भी दिखाई दे तो उन्हें पकड़कर ब्रीडिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि आज कोबरा सांप भी लगातार गायब होते जा रहे हैं। कारण है कि कोबरा सांप का मुख्य भोजन चूहा है, लेकिन आज जमींदार खेत में चूहे न हो इसके लिए दवाई डाल देते हैं। उन्होंने बताया कि आज वन्य जीवों का रहनवास धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। इसी कारण वन्य जीव की कई प्रजातियां लुप्त होने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा प्रयास रहेगा कि जितनी भी वन्य जीवों की प्रजातियां लुप्त होने की कगार पर हैं, उनका किसी न किसी तरह संरक्षण किया जा सके, ताकि इन जीवों को लुप्त होने से बचाया जा सके।
- वेद प्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed