फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Smelly water coming into PatelNagar houses

Hisar News: पटेलनगर के घरों में आ रहा काला बदबूदार पानी

Thu, 25 Apr 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 25 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Smelly water coming into PatelNagar houses
पटेलनगर हिसार में नल से आ रहा दू​षित पानी। 
हिसार। शहर के पटेलनगर एरिया में कई दिनों से घरों में काला व बदबूदार पानी आ रहा है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की मानें तो कोई हैंडपंप से लाकर तो काेई खरीदकर पानी पी रहा है। बता दें कि पटेल नगर में अक्सर दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या रहती है और कई-कई दिनों तक समस्या का समाधान नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


मेरा घर गली नंबर 24 में है। पिछले 3-4 दिनों से घर में दूषित पेयजल आ रहा है। पहले करीब एक बाल्टी काला व झाग वाली पानी आता है। इसके बाद पानी थोड़ा साफ हो जाता है, लेकिन उसमें से काफी बदबू आती है। आसपास के घरों में भी ऐसा ही पानी आ रहा है। - सतीश, पटेल नगर
विज्ञापन

मेरा घर पोस्ट ऑफिस के पास है। 3 दिनों से घर में काला व बदबूदार पानी आ रहा है। पानी में इतनी बदबू आती है कि यह पूरे घर में फैल जाती है। इस कारण नल को बंद ही करना पड़ता है। पीने के लिए पानी घर के पास लगे हैंडपंप से लाना पड़ रहा है। पता नहीं इस समस्या का समाधान कब होगा। - नंदकिशोर, पटेलनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पास वार्ड से काफी लोगों की शिकायतें आई हैं कि घरों में दूषित पानी आ रहा है। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। - डॉ. महेंद्र जुनेजा, निवर्तमान पार्षद

अभी मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। वीरवार को मौके पर कर्मचारी भेजकर जांच करवाई जाएगी। - कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed